Papaya Shake: ऊर्जा से भर जाता है शरीर, स्वाद भी होता है परफेक्ट

Update: 2024-07-17 02:06 GMT
Papaya Shake: अन्य सभी फलों की तरह पपीता भी हमारे शरीर के लिए कई तरह से लाभदायक होता है। गर्मी में पपीते से बना शेक पीना बहुत फायदेमंद होता है। यह न सिर्फ शरीर को ऊर्जा से भर देता है, बल्कि पाचन को सुधारता है और पेट की गर्मी शांत करता है। पपीते में पोषक तत्वों का भंडार छिपा हुआ है। इसका सेवन करने से शरीर में दिनभर स्फूर्ति का एहसास बना रहता है।
सामग्री Ingredients
पपीते के टुकड़े - 2 कटोरी
दूध - ढाई-तीन गिलास
बादाम - 8-10
काजू - 8-10
चीनी - स्वादानुसार
आइसक्रीम - 1 कप
विधि Recipe
- सबसे पहले पपीता काटें और उसके अंदर के बीज अलग कर दें।
- इसके बाद पपीते का ऊपरी छिलका उतारें और फिर इसके बड़े-बड़े टुकड़े काट लें।
- अब एक मिक्सर जार लें और उसमें पपीते के टुकड़े डाल दें। इसमें स्वादानुसार चीनी मिलाएं।
- इसके बाद जार में काजू और बादाम भी डाल दें। इसके बाद जार का ढक्कर लगाकर 1 मिनट तक सारी चीजों को ग्राइंड करें।
- इसके बाद जार का ढक्कन खोलें और पिसे हुए पपीते में दूध और आइसक्रीम डाल दें।
- इसके बाद जार का ढक्कन दोबारा लगाकर मिक्सी चलाएं जब तक की शेक स्मूद न हो जाए।
- पपीता शेक जब स्मूद हो जाए तो इसे मिक्सर जार में से सर्विंग ग्लास में निकाल लें।
- इसके बाद पपीता शेक में 2-3 आइस क्यूब्स डालें और टेस्टी व हेल्दी पपीता शेक सभी को सर्व करें
Tags:    

Similar News

-->