Paneer Posto Recipe: कुछ अलग और स्वादिष्ट खाने का कर रहा है दिल, तो ट्राई करें पनीर पोस्तो

Update: 2025-12-01 02:22 GMT
Paneer Posto Recipe:रोजाना एक ही तरह की डिश खाकर आपका ही नहीं बल्कि किसी का भी मन ऊब जाता है. ऐसे में अगर छुट्टी वाले दिन आपका कुछ स्पेशल खाने का दिल करता है तो यह आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम आपको पनीर पोस्तो रेसिपी के बारे में बताएंगे जो खाने में तो स्वादिष्ट है ही इसे बनाना भी बहुत आसान है. यह एक बंगाली डिश है जिसमें ज्यादा सामग्री भी मिलाने की जरूरत नहीं पड़ती है. इसे परिवार के सदस्य बड़े चाव से खाएंगे. चलिए अब इसे बनाने की विधि आपको बताते हैं
बनाने की सामग्री| :
250 ग्राम – पनीर
5 – 6 चम्‍मच – पोस्‍ता पेस्ट
3-4 – हरी मिर्च
स्वादानुसार – नमक
¼ के बड़े चम्मच – चीनी
8-10 – काजू
आधा बड़ा चम्मच – कसूरी मेथी
1 कप – क्रीम
1/2 कप – दूध
50 ग्राम – मक्खन
बनाने की विधि:
इसे बनाने के लिए सबसे पहले पोस्‍ता दाना और काजू को एक घंटे के लिए पानी में भिगो दें.
इसके बाद एक मिक्सर में मिर्च, पोस्ता दाना और उसमें थोड़ा पानी डालकर उसे पीस लें.
अब काजू को अलग से पीस लें.
इसके बाद अब पनीर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
अब इसे घी में हल्का ब्राउन होने तक तल लें.
इसके बाद उसी पैन में पनीर के साथ पोस्तो पेस्ट डालकर इसे अच्छे से चला दीजिए.
अब इसमें स्वाद के अनुसार नमक डाल लें.
इसके अलावा इसमें थोड़ा दूध, काजू का पेस्‍ट, क्रीम और चीनी डाल कर मीडियम आंच पर छोड़ दें.
अब इसको थोड़ी देर अच्‍छे से चला दें.
अब पैन को कवर कर दें.
इसके बाद इसे लो फ्लेम पर पांच मिनट तक पकने दें और फिर गैस बंद कर दें.
अब आपकी पनीर पोस्तो तैयार हो चुकी है.
इसे आप गरमा गरम रोटी या चावल के साथ परोस सकते हैं|
Tags:    

Similar News