Paneer Chaat : 15 मिनट में घर पर बनाएं पनीर चाट

Update: 2025-08-29 01:13 GMT
Paneer Chaat : घर पर बनाकर यह स्नैक न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि हेल्दी भी है, इसलिए शाम के समय बच्चों को हेल्दी स्नैक्स बच्चों को बहुत पसंद आएगा. खास बात ये कि इसे आप 15 से 20 मिनट में आसानी से बना सकते हैं|
पनीर चाट बनाने की सामग्री
200 ग्राम पनीर- छोटे क्यूब्स में कटे हुए
1 छोटा प्याज- बारीक कटा हुआ
1 छोटा टमाटर- बारीक कटा हुआ
1/2 छोटा खीरा- बारीक कटा हुआ
हरी चटनी और इमली की चटनी- स्वाद अनुसार
चाट मसाला, नमक और काली मिर्च- स्वाद अनुसार
हरा धनिया सजावट के लिए
विधि:
सबसे पहले पनीर के क्यूब्स को हल्का सा भून लें या फ्राइंग पैन में सेक लें.
कटे हुए प्याज, टमाटर और खीरे को पनीर में मिला दें.
स्वाद अनुसार चाट मसाला, नमक और काली मिर्च डालें.
ऊपर से हरी चटनी और इमली की चटनी डालें और हल्के हाथ से मिलाएं.
हरा धनिया और थोड़े भुने हुए जीरे से सजाएं|
Tags:    

Similar News