Palak Matar Tikki: . सर्दियों में आप पालक और मटर से टिक्की तैयार कर सकते हैं. पालक मटर टिक्की को आप शाम में चाय के साथ परोस सकते हैं. आइए जानते हैं पालक मटर टिक्की बनाने की रेसिपी|
सामग्री :
पालक- 1 गुच्छा
आलू- 2 उबले हुए
मटर- 1 कप
बेसन- 2 चम्मच
अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
चावल का आटा- 3 बड़े चम्मच
हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
गरम मसाला- आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
तेल- जरूरत के अनुसार
धनिया पत्ती- 2 चम्मच बारीक कटी हुई
पालक मटर टिक्की को कैसे तैयार करें:
पालक मटर टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले आप पालक को धो लें और इसे थोड़ी देर उबाल लें. इसके बाद आप पालक के पत्ते को ठंडा कर लें और मिक्सी जार में डाल दें. इसे बारीक पीस लें. फिर आप पालक के पेस्ट को एक बड़े बर्तन में डाल दें. मटर को भी उबाल लें और हल्का मैश कर लें. इसे भी आप बर्तन में डाल दें.
इसके बाद आप उबले हुए आलू, कद्दूकस किया हुआ अदरक, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, नमक और धनिया पत्ती को डाल दें. अब आप बेसन और चावल का आटा डाल दें. फिर इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. टिक्की बनाने के लिए आप तवे को गर्म करें और इसमें थोड़ा सा तेल लगा दें.
अब आप मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से को लें. इसे गोल कर लें और हल्का सा दबाकर चिपटा कर लें. इसे आप तवे पर डाल दें. जब ये एक तरफ से पक जाए तब आप इसे दूसरे तरफ से भी पलटकर पका लें. जब ये अच्छे से पक जाए और क्रिस्पी हो जाए तब आप इसे निकाल लें और प्लेट में चटनी के साथ सर्व करें|