Palak Cheese Paratha: सर्दियों के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियां मार्केट में आसानी से मिल जाती हैं और इन्हीं में से एक है पालक. पालक के पत्तों का इस्तेमाल करके आपने भी पराठा जरूर बनाया होगा. अगर आप सिंपल पालक पराठा को टेस्टी ट्विस्ट देकर कुछ नया तैयार करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. आप पालक चीज पराठा को तैयार कर सकते हैं. ये पराठा बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा और नाश्ते या लंच के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. पालक चीज पराठा को आप चटनी, दही या रायता के साथ सर्व कर सकते हैं|
पालक चीज पराठा बनाने के लिए सामग्री:
आटा- 2 कप
नमक- स्वादानुसार
पालक- 1 कप
कद्दूकस किया चीज- आधा कप
हरी मिर्च- 1
अदरक- 1 छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
घी या तेल- जरूरत के अनुसार
पालक चीज पराठा को कैसे तैयार करें?
पालक चीज पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आप पालक के पत्तों को अच्छे से धो लें. इसे आप 1-2 मिनट के लिए उबाल लें. इसे ठंडा कर लें. मिक्सी जार में डाल दें. इसमें आप हरी मिर्च और अदरक डालकर बारीक पीस लें.
अब एक बर्तन में आटा को लें. इसमें नमक को मिला लें. 2 चम्मच तेल डाल दें. इसके बाद आप पालक के पेस्ट को मिला दें. जरूरत के अनुसार पानी डालकर आटा गूंथ लें. इसे आप 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें.
एक बर्तन में कद्दूकस किया चीज और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें.
आटे से लोई बना लें. इसे आप गोल बेल लें. बीच में एक चम्मच चीज का मिश्रण रखें. चारों ओर से बंद करें और हल्के हाथ से गोल पराठा बेल लें.
अब गर्म तवे पर पराठा को डाल दें. एक तरफ से पका लेने के बाद इसे पलट दें और दूसरे तरफ से भी पका लें. इसके बाद दोनों तरफ से घी या तेल लगाकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें. इस तरीके से आप आसानी से पालक चीज पराठा बना सकते हैं|