Oreo Strawberry Shake:वैलेंटाइन पार्टनर के लिए बनाएं टेस्टी ओरियो स्ट्रॉबेरी शेक
Oreo Strawberry Shake: ये वैलेंटाइन स्पेशल ओरियो स्ट्रॉबेरी शेक न सिर्फ पीने में बहुत टेस्टी है, बल्कि आपके रिश्ते में मिठास भी घोल देगा. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान और झटपट रेसिपी, जिसे आप अपने खास इंसान के लिए बनाकर उनके चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान ला सकते हैं|
वैलेंटाइन स्पेशल ओरियो स्ट्रॉबेरी शेक बनाने के लिए सामग्री:
ओरियो बिस्किट – 5–6
स्ट्रॉबेरी – 1 कप
वनीला आइसक्रीम – 2 स्कूप
ठंडा दूध – 1 कप
स्ट्रॉबेरी सिरप – 2 बड़े चम्मच
चीनी – 1–2 स्वादानुसार
व्हिप्ड क्रीम और स्ट्रॉबेरी – सजावट के लिए
वैलेंटाइन स्पेशल ओरियो स्ट्रॉबेरी शेक बनाने की विधि :
सबसे पहले आप स्ट्रॉबेरी को अच्छे से धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें.
अब एक मिक्सर जार में दूध, स्ट्रॉबेरी, ओरियो बिस्किट और चीनी डालें. अब इसमें वनीला आइसक्रीम और स्ट्रॉबेरी सिरप डालें.
इन सभी चीजों को 1–2 मिनट तक अच्छी तरह ब्लेंड करें जब तक स्मूद और क्रीमी शेक तैयार न हो जाए.
अब आप सर्विंग ग्लास के अंदर थोड़ा स्ट्रॉबेरी सिरप डालकर घुमा लें जिससे गिलास सुंदर दिखे. अब तैयार हुए शेक को गिलास में डालें.
इसके ऊपर से व्हिप्ड क्रीम, आधा ओरियो और एक स्ट्रॉबेरी लगाकर सजाएं. इसे आप हार्ट शेप स्ट्रॉ के साथ सर्व करें. चाहें तो आप ऊपर से थोड़ा चॉकलेट सिरप डालकर और भी रिच टेस्ट दें.
अब तैयार हुए वैलेंटाइन स्पेशल ओरियो स्ट्रॉबेरी शेक को ठंडा-ठंडा तुरंत सर्व करें|