बालों के लिए बेहद गुणकारी है प्याज, जानें इसके और भी लाभ

प्याज काटते समय आंखों से आंसू टपकते हैं, ऐसा प्याज में मौजूद सल्फर की वजह से होता है

Update: 2021-08-28 12:52 GMT

प्याज काटते समय आंखों से आंसू टपकते हैं, ऐसा प्याज में मौजूद सल्फर की वजह से होता है। इस सल्फर में एक तेल मौजूद होता है, जो कि एनीमिया को ठीक करने में सहायक होता है। खाना पकाते समय यही सल्फर जल जाता है, इसलिए ऐसे में कच्चा प्याज खाना चाहिए।

मस्तिष्क के लिए फायदेमंदमस्तिष्क के लिए फायदेमंद
प्याज हमारे मस्तिष्क को कई तरह से लाभ पहुंचाता है। इसमें पाए जाते वाले कई प्रकार के मिनरल्स दिमाग में पहुंचने वाले वायरस को खत्म करने में सहायक होते हैं। ऐसा इसकी गंध में पाए जाने वाले यौगिक के कारण होता है। साथ ही यह दिमाग की कोशिकाओं को लचीला भी बनाता है।
पथरी से दे छुटकारापथरी से दे छुटकारा
गुर्दे या गॉल ब्लैडर की पथरी निकालने में प्याज का रस काफी प्रभावी होता है। प्याज के रस में चीनी मिलाकर शरबत की तरह पीने से पथरी बाहर निकल जाती है।
बालों का गिरना थामेबालों का गिरना थामे
बाल गिरने की समस्या से निजात पाने के लिए प्याज बहुत ही असरकारी होता है। सिर की त्वचा पर प्याज का रस लगाने से बालों का गिरना बंद होता जाता है। साथ ही रूसी की समस्या भी दूर होती है।
बढने न दे कैंसर कोशिकाएंबढने न दे कैंसर कोशिकाएं
खानपान की गलत आदतें और आधुनिक लाइफस्टाइल हमारे शरीर पर विपरीत प्रभाव डालती हैं। यह धीरे-धीरे हमारी कोशिकाओं को बेअसर कर देती हैं। कोशिकाओं को होने वाले नुकसान के कारण कैंसर होता है। प्याज में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स कोशिकाओं के नुकसान को रोकते हैं। साथ ही कैंसर कारकों को पनपने नहीं देते। इसलिए कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों को दूर रखने के लिए प्याज का सेवन उत्तम है।
Tags:    

Similar News