Neer Dosa Recipe: आज हम आपको नीर डोसा बनाने की रेसिपी बताएंगे. यह डिश बहुत ही फटाफट तैयार हो जाता है. स्वाद और सेहत से भरपूर यह डोसा ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट ऑप्शन है. इसकी खासियत है कि इसे बच्चे और बड़े दोनों पसंद करते हैं. अब आपको नीर डोसा बनाने की रेसिपी बताते हैं|
नीर डोसा बनाने की सामग्री:
चावल का आटा
तेल – 2 कप
नमक – स्वादानुसार
नारियल
नीर डोसा बनाने की विधि:
नीर डोसा बनाने के लिए पहले चावल को पानी में भिगो कर रख दें, ताकि चावल नरम हो जाए.
अब इसे नारियल के साथ या फिर बिना नारियल के ही पीस लें.
फिर इसमें स्वाद के अनुसार नमक मिला कर पतला घोल तैयार कर लें और 10 मिनट के लिए अलग रख दें. इसके बाद एक नॉनस्टिक पैन/तवा को गर्म कर लें और उस पर थोड़ा तेल डालकर चारों तरफ फैला दें.
अब आप तवे के बीच में चावल के आटे का पतला घोल डालकर उसे फैलाते हुए गोल आकार दें.
फिर आप इस डोसे को दोनों तरफ तेल लगाकर पलट कर सेक लें.
आपका नीर डोसा बनकर तैयार हो चुका है.
इसे आप प्लेट में निकालकर गरमा गरम सांभर और नारियल की चटनी के साथ सर्व कर दें|