वृंदावन के इन मंदिरों के दर्शन अवश्य करें

Update: 2023-05-18 16:02 GMT
अगर आप धार्मिक स्थलों के दर्शन करना चाहते हैं तो वृंदावन भी जा सकते हैं। कृष्ण भक्तों के लिए यह एक उत्तम स्थान है। यहां के कई मंदिर लोकप्रिय हैं। वृंदावन के इन मंदिरों के दर्शन अवश्य करें।
बांके बिहारी मंदिर वृंदावन के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यहां रोजाना काफी संख्या में लोग दर्शन के लिए आते हैं। अगर आप वृंदावन जा रहे हैं तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए।
कृष्ण बलराम मंदिर - इस मंदिर को इस्कॉन मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर का निर्माण 1975 में हुआ था। यह मंदिर भगवान कृष्ण और उनके भाई बलराम को समर्पित है। यहां बनी तस्वीरों की कलाकारी आपको बहुत पसंद आएगी।
श्री रंगजी मंदिर - इस मंदिर का निर्माण 1851 में हुआ था। यह वृंदावन के सबसे बड़े मंदिरों में से एक है। यह मंदिर भगवान रंगनाथ को समर्पित है। इस मंदिर में आप दक्षिण और उत्तर शैली की वास्तुकला की सुंदरता को निहार सकेंगे।
प्रेम मंदिर - वृंदावन में प्रेम मंदिर यहां के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। यह मंदिर श्री कृष्ण को समर्पित है। यह मंदिर सफेद संगमरमर से बना है। आप यहां गोवर्धन पर्वत लीला, कृष्ण लीला और कई अन्य चीजें देखने का लुत्फ उठा सकेंगे।
Tags:    

Similar News