आहार में प्रीबायोटिक्स वाली इन चीजों को जरूर करें शामिल

Update: 2022-12-20 05:15 GMT
हेल्थ : हमारा शरीर कितना स्वस्थ है इसका अंदाजा पाचन स्वास्थ्य से बेहतर लगाया जा सकता है। भोजन के पाचन से लेकर उसमें से पोषक तत्वों के अवशोषण तक, पाचन अंगों के ठीक से काम करने और स्वस्थ रहने के लिए यह बहुत जरूरी माना जाता है। डॉक्टरों का कहना है, पाचन सही रखने से कई गंभीर बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है। इसके लिए हेल्दी डाइट का चुनाव करना बहुत जरूरी है। आहार में प्रीबायोटिक्स वाले खाद्य पदार्थों को शामिल करने से अच्छे आंत बैक्टीरिया को बढ़ावा देने और पाचन संबंधी विकारों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।
प्रोबायोटिक्स आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बनाए रखने में मदद करते हैं, जो भोजन के उचित पाचन में मदद करते हैं और पोषक तत्वों के अवशोषण को भी बढ़ाते हैं। आइए जानते हैं प्रोबायोटिक्स के लिए दही के अलावा और किन चीजों को डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है?
Tags:    

Similar News