Multigrain Dhokla Recipe: मल्टीग्रेन ढोकला न सिर्फ़ स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसमें कई तरह के अनाजों का इस्तेमाल होने की वजह से यह विटामिन, मिनरल और फाइबर से भी भरपूर होता है। आप इसे नाश्ते या हल्के नाश्ते के तौर पर आसानी से बना सकते हैं। आप चाहें तो इसे अपने बच्चों को स्कूल जाने से पहले नाश्ते में भी दे सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।
मल्टीग्रेन ढोकला बनाने के लिए जरूरी सामग्री:
मल्टीग्रेन आटा – 1 कप (जिसमें गेहूं, जौ, रागी, ज्वार और बेसन शामिल हो)
दही – आधा कप (खट्टा)
अदरक-हरी मिर्च पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर – एक चौथाई छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
ईनो (फ्रूट सॉल्ट) – 1 छोटा चम्मच या बेकिंग सोडा – आधा छोटा चम्मच
पानी – जरूरत अनुसार
तेल – 2 छोटे चम्मच
राई – 1 छोटा चम्मच
हरी मिर्च – 2 लंबाई में कटी हुई
करी पत्ते – 7 से 8
तिल – 1 छोटा चम्मच
चीनी – 1 छोटा चम्मच (ऑप्शनल)
नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
पानी – 3 से 4 बड़े चम्मच
मल्टीग्रेन ढोकला बनाने की विधि:
सबसे पहले एक बड़े बाउल में मल्टीग्रेन आटा, दही, अदरक-हरी मिर्च पेस्ट, हल्दी पाउडर और नमक डालें और जरूरत अनुसार पानी डालकर स्मूद बैटर तैयार करें. इस बात का ख्याल रखें कि बैटर न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा. अब इसे 10 से 15 मिनट तक ढककर रख दें ताकि आटा अच्छे से फूल जाए.
ढोकला स्टीमर या बड़े बर्तन में पानी गरम करें और जब पानी गरम हो जाए तो ढोकला प्लेट को हल्का तेल लगाकर चिकना कर लें.
बैटर में ईनो डालें और हल्के हाथ से मिलाएं. इसके तुरंत बाद बैटर को ढोकला प्लेट में डालें और स्टीमर में रखें. इसे 15 से 20 मिनट तक ढककर स्टीम करें. आप टूथपिक डालकर चेक कर सकते हैं, अगर यह साफ बाहर आ जाए तो ढोकला तैयार है.
एक पैन में तेल गरम करें और इसमें राई डालें, फिर तिल, करी पत्ते और हरी मिर्च डालें. करीबन 30 सेकंड तक इसे अच्छे से भूनें. अब इसमें चीनी, नींबू का रस और पानी डालकर एक मिनट तक उबाल लें.
स्टीम किए हुए ढोकला को प्लेट में निकालें और उस पर तैयार तड़का डालें. इसे टुकड़ों में काटें और हरी चटनी के साथ सर्व करें|
Tags: