डेंगू, मलेरिया ही नहीं और भी कई जानलेवा बीमारियों की वजह बन सकते Mosquitoes

Update: 2024-08-20 09:49 GMT
 Lifetyle. लाइफस्टाइल: मच्छर बहुत ही खतरनाक कीट हैं और मानसून के दौरान तो इनका आतंक और भी ज्यादा बढ़ जाता है। डेंगू मलेरिया चिकनगुनिया येलो फीवर जैसी कई खतरनाक बीमारियों की वजह मच्छर ही होते हैं। इन बीमारियों में किसी भी तरह की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। लक्षणों की पहचान कर तुरंत इलाज करवाने से काफी हद तक इसे गंभीर होने से रोका जा सकता है। लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मानसून के दौरान मच्छरों का आतंक कुछ ज्यादा ही बढ़ जाता है और इनसे होने वाली बीमारियों का खतरा भी। इनमें से कुछ बीमारियां तो ऐसी हैं कि समय पर इलाज न मिलने से व्यक्ति की जान को भी खतरा हो सकता है। छोटे से ये कीट कितने खतरनाक हो सकते हैं, इसी के बारे में लोगों को जागरूक करने के मकसद से हर साल 20 अगस्त को विश्व मच्छर दिवस (World Mosquito Day) मनाया जाता है। इस दिन तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को मच्छरों से होने वाले खतरों के बारे में बताया जाता है, साथ ही उनसे कैसे बचा जाए, इसके भी उपाय बताए जाते हैं। मच्छरों से होने वाली बीमारियां डेंगूडेंगू जानलेवा मच्छरों के संक्रमण से फैलने वाली बीमारी है। यह बीमारी डेंगू वायरस से फैलती है, जो एडिस मच्छर के काटने से व्यक्ति के शरीर में प्रवेश करता है। संक्रमित मच्छर के काटने पर यह वायरस ब्लड स्ट्रीम में प्रवेश करता है और फिर अपना असर दिखाना शुरू करता है।
डेंगू के लक्षण
तेज बुखार
सिरदर्द
जी मिचलाना
थकान
उल्टी
मांसपेशियों में गंभीर दर्द मलेरिया एक खास तरह के परजीवी से होता है, जो मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से शरीर में प्रवेश कर जाता है। गर्भवती महिलाओं और बच्चों को मलेरिया का ज्यादा खतरा होता है।
मलेरिया के लक्षण
ठंड लगना
शरीर में दर्द
बुखार
डायरिया
तनाव व थकान
खून की कमी
चक्कर आना
चिकनगुनिया
चिकनगुनिया फैलाने के लिए एडीज एजिप्टी और एडीज एल्बोपिक्टस मच्छर जिम्मेदार होते हैं। चिकनगुनिया तब होता है, जब चिकनगुनिया वायरस जिसे अल्फावायरस के रूप में भी जाना जाता है, किसी व्यक्ति को काट लेता है।
चिकनगुनिया के लक्षण
बुखार
चकत्ते
जोड़ो में दर्द
ये भी पढ़ेंः- क्या खत्म किए जा सकते हैं दुनिया के सारे मच्छर, जानें क्या होगा अगर हो जाए इनका खात्मा
जीका वायरस
जीका वायरस एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। मच्छरों के काटने से जीका वायरस शरीर में प्रवेश कर जाता है। यह बहुत ही खतरनाक होता है। अगर कोई गर्भवती महिला इसकी शिकार हो जाए, तो इससे बच्चे का दिमाग छोटा रह सकता है।
जीका वायरस के लक्षण
बुखार आना
सिरदर्द
आंखें लाल होना
शरीर पर चकत्ते
मसल्स में दर्द
पीला बुखार
यह एक खास तरह के मच्छर से फैलने वाला इन्फेक्शन है, जो इलाज न मिलने पर जानलेवा हो सकता है।
येलो फीवर के लक्षण
रीढ़ की हड्डी में सूजन
सिरदर्द
जी मिचलाना
बुखार और उल्टी
Tags:    

Similar News

-->