Morning Astro Tips इन शक्तिशाली मंत्रों के जाप से करें अपने दिन की शुरुआत, जीवन होगा खुशहाल

Update: 2025-04-24 02:01 GMT
Morning Astro Tips: मनुष्य जीवन में सुबह की शुरुआत का खास महत्व माना गया है, क्योंकि यह न केवल दिन का आधार तय करती है बल्कि इसका सीधा प्रभाव हम सभी के जीवन पर पड़ता है। आमतौर पर कहा जाता है कि यदि दिन की शुरुआत ईश्वर का नाम लेकर की जाए, तो दिन खुशहाल बीतने के साथ-साथ व्यक्ति को तनाव से मुक्ति भी मिलती है। इस दौरान मंत्रों का जाप करना और भी फलदाई माना गया है। मान्यता है कि सुबह के समय यदि भगवान का नाम और उनके मंत्रों का जप किया जाए, तो मानसिक शांति की प्राप्ति, जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार और व्यक्ति का आध्यात्मिक विकास होता है। इसके अलावा एकाग्र क्षमता भी बढ़ती हैं। ऐसे में आइए इन शक्तिशाली मंत्रों के बारे में जानते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यदि आंख खुलते ही इस मंत्र का जाप किया जाए, तो मन में पूरे दिन सकारात्मक भाव रहता है और इसे काफी लाभदायक माना गया है।
कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती।
करमूले स्थितो ब्रह्मा, प्रभाते कर दर्शनम्।।
इस मंत्र का जाप करना बेहद शुभ होता है, इसके प्रभाव से आर्थिक तंगी दूर होती हैं।
समुद्र वसने देवी, पर्वत स्तन मंडले।
विष्णु पत्नि नमस्तुभ्यं पादस्पर्शं क्षमस्व मे।।
मान्यता है कि रोजाना सुबह इस मंत्र का जाप किया जाए, तो व्यक्ति की एकाग्र क्षमता बढ़ती हैं।
ब्रह्मार्पण ब्रह्म हवि: ब्रह्माग्नौ ब्रह्मणा हुतम्।
ब्रह्मैव तेन गन्तव्यं, ब्रह्म कर्म समाधिना।।
सुबह इस मंत्र के साथ भगवान सूर्य को नमन करें। इससे सभी नकारात्मक ऊर्जा का अंत होता है और जीवन खुशहाल बनता है।
आदिदेव नमस्तुभ्यं प्रसीद मम भास्कर।
दिवाकर नमस्तुभ्यं प्रभाकर नमोऽस्तुते।।
इस मंत्र के प्रभाव से व्यक्ति को सभी पाप से मुक्ति मिलती है।
दीप ज्योति: पर ब्रह्म, दीप ज्योतिजनार्दन:।
दीपो हरतु मे पापं, दीप ज्योतिर्नमोऽस्तुते।।
सूर्य ग्रह के 12 मंत्र
ॐ आदित्याय नमः।
ॐ सूर्याय नमः।
ॐ रवेय नमः।
ॐ पूषणे नमः।
ॐ दिनेशाय नमः।
ॐ सावित्रे नमः।
ॐ प्रभाकराय नमः।
ॐ मित्राय नमः।
ॐ उषाकराय नमः।
ॐ दिनमणाय नमः।
ॐ मार्तंडाय नमः।
Tags:    

Similar News