Moong Dal Cheela Roll: स्नैक्स मूंग दाल चीला रोल 25 मिनट में होगा तैयार
Moong Dal Cheela Roll :अगर आप भी घर पर कुछ स्वादिष्ट, हेल्दी और हल्का खाना चाहते हैं, तो मूंग दाल चीला रोल आपके लिए परफेक्ट विकल्प हो सकता है। क्योंकि यह न सिर्फ़ हेल्दी है, बल्कि बनाने में भी बेहद आसान है। ख़ास बात यह है कि आप इसे घर पर आसानी से 25 से 30 मिनट में बना सकते हैं। यानी जितना समय आपको बाज़ार जाकर खाने में लगता है, उतने समय में आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं।
क्यों खास है मूंग दाल चीला रोल:
मूंग दाल प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती है. यह डिश पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराती है और ऊर्जा भी देती है. साथ ही इसमें डाला गया वेजिटेबल स्टफिंग इसे और भी पौष्टिक बना देता है|
मूंग दाल चीला रोल बनाने के लिए जरूरी सामग्री:
मूंग दाल- 1 कप (भीगी हुई)
अदरक- 1 इंच टुकड़ा
हरी मिर्च- 1-2
नमक- स्वादानुसार
तेल- आवश्यकतानुसार
स्टफिंग के लिए थोड़ी सी बारीक कटी हुई सब्जियां (प्याज, गाजर, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी)
टमाटर सॉस या ग्रीन चटनी
मूंग दाल चीला रोल बनाने का तरीका:
मूंग दाल को 2-3 घंटे भिगोकर मिक्सी में अदरक, हरी मिर्च और थोड़ा पानी डालकर पीस लें.
अब तवे को गरम करें और हल्का तेल लगाकर बैटर डालें. इसे पैनकेक की तरह फैला दें.
जब यह हल्का सिक जाए तो ऊपर से सब्जियों की स्टफिंग रखें और रोल कर लें.
इसे दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें|
गरमागरम मूंग दाल चीला रोल को टमाटर सॉस या हरी चटनी के साथ परोसें|