Mix Veg Raita: अगर आपने अभी तक इसका लुत्फ नहीं उठाया है तो अब और इंतजार नहीं करें। इसे दही, सब्जियों और कुछ मसालों को मिलाकर तैयार किया जाता है। इसे बनाने में ज्यादा देर नहीं लगती। इसका जायका लाजवाब होता है।
सामग्री (Ingredients)
दही – 2 कप
आलू – 1 उबला हुआ
टमाटर – 1
खीरा – 1
हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
सूखी मिर्च और लहसुन का पेस्ट
नमक – स्वादानुसार
तेल - जरूरत के मुताबिक
लहसुन कटा हुआ - 2 कलिया
हींग - एक चुटकी
जीरा - आधा छोटा चम्मच
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले खीरे, टमाटर और उबले हुए आलू को छोटे टुकड़ों में काट लें।
- फिर फैंटे हुए दही में लाल सूखी मिर्च और लहसुन का पेस्ट मिला दें।
- इसके बाद इस दही में सारी कटी हुई सब्जियों को डालकर मिक्स कर दें।
- साथ ही इसमें नमक और हरा धनिया डाल दें।
- सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें।
- फिर पैन में तेल गरम करें और इसमें हींग, जीरा व लहसुन का तड़का लगाएं।
- आपका स्वाद से भरपूर मिक्स वेज रायता तैयार है।