Mini Veg Kebab : घर पर मिनटों में बनाएं होली स्पेशल मिनी वेज कबाब

Update: 2026-02-24 01:13 GMT
Mini Veg Kebab : अगर आप भी एक ऐसे ही स्नैक की तलाश में हैं जिसे आप बिना सेहत की चिंता किये पूरे परिवार के साथ एन्जॉय कर सकें, तो मिनी वेज कबाब आपके लिए बेस्ट चॉइस है. छोटे-छोटे दिखने वाले ये कबाब सिर्फ बच्चों को ही नहीं बल्कि बड़ों को भी काफी ज्यादा पसंद आते हैं. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट ये कबाब काफी आसानी से मिनटों में घर पर तैयार हो जाते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी|
मिनी वेज कबाब बनाने के लिए जरूरी सामग्री:
1 कप उबली हुई गाजर, मटर और बीट का मिश्रण
आधा कप उबला हुआ आलू
आधा कप पनीर अच्छे से कद्दूकस किया हुआ
2 से 3 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
नमक स्वादानुसार
2 से 3 बड़े चम्मच ब्रेड क्रंब्स
हल्का फ्राई करने के लिए ऑयल
मिनी वेज कबाब बनाने की रेसिपी:
मिनी वेज कबाब बनाने के लिए सबसे पहले उबली हुई गाजर, मटर, बीट और आलू को अच्छे से मैश कर लें. इस बात का ख्याल रखें कि सब्जियां पूरी तरह से सॉफ्ट हों.
इसके बाद मैश की हुई सब्जियों में कद्दूकस किया हुआ पनीर, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च, जीरा पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
अब इस मिश्रण को थोडा गाढ़ा बनाने के लिए ब्रेड क्रंब्स डालें. अगर मिश्रण ज्यादा सॉफ्ट लगे तो थोड़ा और क्रंब्स डाल सकते हैं.
इसके बाद इस मिश्रण को छोटे-छोटे गोल या ओवल शेप में बनाएं. आप अगर चाहें तो उन्हें हथेली में दबाकर थोड़े फ्लैट भी कर सकते हैं.
अब एक नॉन-स्टिक पैन में हल्का तेल गर्म करें और कबाब को मीडियम आंच पर दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें. एयर-फ्रायर में भी आप इन्हें 180 डिग्री पर 10 से 12 मिनट में बना सकते हैं.
तैयार मिनी वेजिटेबल कबाब को हरी चटनी, टोमेटो सॉस या दही के साथ सर्व करें और पूरे परिवार के साथ एन्जॉय करें|
Tags:    

Similar News