हम में से कई लोगों को नींद आने में परेशानी होती है और कभी-कभी हमें नींद की समस्या का भी सामना करना पड़ता है। हालांकि, हैरानी की बात है कि हमें सुलाने का एक बहुत ही आसान तरीका है और वह है एक पैर को खुला रखना। ये सही है कि एक पैर को कंबल के बाहर रखने से नींद आ सकती है। क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि जागने के बाद हम देखते हैं कि हमारे पैर कंबल से दूर होते हैं? जानना चाहते हैं क्यों? जाहिर तौर पर एक अच्छी रात की नींद के लिए सही तापमान लगभग 60-67° F होता है और हमारे पैर हमें सही तापमान को बनाए रखने में मदद करते हैं।

नींद लाने के लिए हमारे शरीर के तापमान को 1 से 2 डिग्री तक कम करने की जरूरत होती है और इसलिए गर्मी लगने पर नींद नहीं आती है। शरीर को ठंडा करना जरूरी है। कंबल से एक पैर बाहर निकालना एक आसान उपाय है। हमारे पैरों में विशेष वस्क्यूलर स्ट्रक्चर होती हैं जो उन्हें शरीर की गर्मी के लिए एक अहम प्वाइंट बनाती हैं। साथ ही हमारे पैर बाल रहित होते हैं, इसलिए वे रात भर ठंडे रहते हैं और तापमान में सही संतुलन बना रहता है। इसलिए अपने पैर को बाहर निकालना, आपको अधिक आराम की नींद दिला सकता है।
वहीं हमें गर्म रखने के लिए जुराबें पहनने से हमें सर्दियों में सोने में मदद मिलती है। अब, आप जानते हैं कि हम सर्दियों के दौरान अधिक समय तक क्यों सोते हैं क्योंकि दिन छोटे और ठंडे होते हैं। जब आपके शरीर का मुख्य तापमान कम हो जाता है तो हमारे स्लीप-टाइम सिस्टम सक्रिय हो जाते हैं। बताया जाता है कि हम सुबह 5 बजे के आसपास सबसे अच्छे तापमान पर पहुंच जाते हैं, इसलिए इस समय उठना मुश्किल है।
रात को अच्छी नींद लेने के तरीके

- साटन, रेशम, या पॉलिएस्टर की तुलना में कॉटर की चादरें और तकिए के कवर लें।
- आप सोने से कुछ मिनट पहले अपनी चादरें फ्रिज में रख सकते हैं।
- गर्म पानी की बोतलों को भी ठंडे पानी से भरकर फ्रिज में रखें और इसे बेड फ्रेंडली आइस पैक की तरह इस्तेमाल करें।
- आइस पैक को गर्दन, टखनों और कलाई जैसे पल्स पॉइंट्स पर रखा जा सकता है।
- सोने से पहले एक ठंडा शॉवर भी मदद करेगा क्योंकि यह शरीर के मुख्य तापमान को कम करेगा।


Tags: