Mehndi:अगर आप पहली बार हरियाली तीज का व्रत रख रही हैं, तो अपने हाथों पर ये ट्रेंडी मेहंदी डिज़ाइन लगाएँ
Mehndi: 27 जुलाई सुहागिन महिलाओं के लिए खास दिन है। क्योंकि, इस दिन हरियाली तीज है। हरियाली तीज को अलग-अलग जगहों पर सिंधारा तीज, छोटी तीज, श्रावण तीज या सावन तीज जैसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है। हरियाली तीज के दिन सभी सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए व्रत रखती हैं। सोलह श्रृंगार करके पूजा करती हैं। ऐसे में सोलह श्रृंगार की बात हो और मेहंदी का जिक्र न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। पूजा से एक दिन पहले सुहागिन महिलाएं अपने हाथों पर पति के नाम की मेहंदी लगाती हैं।
फुल हैंड मेहंदी डिजाइन :
अगर आप नई-नवेली दुल्हन हैं और यह आपका पहला हरियाली तीज है तो आपके हाथों पर भरे-भरे मेहंदी डिजाइन बहुत जचेगी. ये आपके हाथों पर सुंदर भी लगेगा और सबसे हटकर भी|
दूल्हा-दुल्हन मेहंदी डिजाइन|:
नई दुल्हनें हो या फिर पुरानी हाथों पर दूल्हा-दुल्हन वाला मेहंदी डिजाइन तो सबको भाता है. ऐसे में आप भी अपने हाथों में दूल्हा-दुल्हन वाली मेहंदी भी ट्राई कर सकती हैं|
यूनिक मेहंदी डिजाइन:
आज के समय में यूनिक डिजाइन की खोज हर किसी को है. AI आपको आपके ड्रेस और थीम के अनुसार यूनिक डिजाइन बना कर देता है. ऐसे में हरियाली तीज के लिए आपके लिए ये यूनिक डिजाइन सही रहेंगी. ये सिम्पल होने के साथ-साथ आपके हाथ को अलग लुक देगी|
सिंपल मेहंदी डिजाइन :
अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है कि आप अपने हाथों में ज्यादा भरकर मेहंदी डिजाइन लगाएं तो आप इन डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं. सिंपल होने के साथ-साथ इसे बनाने में कम समय भी लगेगा और हाथ सुंदर भी दिखेंगे|