Matar Masala Oats : 15 मिनट में तैयार होने वाला सबसे हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट

Update: 2026-01-29 01:06 GMT
Matar Masala Oats : इस डिश की सबसे खास बात है कि यह महज 15 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है. जब आप इसे ब्रेकफास्ट में खाते हैं तो आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है. अगर आपको डायबिटीज है या फिर आप अपनी फिटनेस का ख्याल रखना चाहते हैं तो भी आप इसे सीमित मात्रा में अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं मटर मसाला ओट्स बनाने की आसान रेसिपी|
मटर मसाला ओट्स बनाने के लिए जरूरी सामग्री:
1 कप इंस्टेंट ओट्स
आधा कप हरी मटर उबली हुई
1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ
1 छोटा टमाटर बारीक कटा हुआ
1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
1 छोटा चम्मच तेल
आधा छोटा चम्मच जीरा
एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा छोटा चम्मच गरम मसाला
स्वादानुसार नमक
2 कप पानी
हरा धनिया डेकोरेट करने के लिए
मटर मसाला ओट्स बनाने की रेसिपी:
मटर मसाला ओट्स बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही या पैन को गैस पर रखें और उसमें तेल गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें जीरा डालें और चटकने दें. इसके बाद इसमें कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का गोल्डन होने तक भून लें. अब इसमें टमाटर डालकर तब तक पकाएं जब तक वह सॉफ्ट न हो जाए.
अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला और नमक डालकर मसालों को अच्छे से मिला लें. इसके बाद उबली हुई हरी मटर डालें और 1 से 2 मिनट तक चलाते हुए पकाएं ताकि मटर मसालों का स्वाद अच्छी तरह सोख ले.
इसके बाद कड़ाही में इंस्टेंट ओट्स डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. अब धीरे-धीरे इसमें पानी डालें और चलाते रहें ताकि ओट्स में गांठ न पड़े. अब इसे मीडियम आंच पर 5 से 7 मिनट तक पकाएं, जब तक ओट्स अच्छी तरह पककर गाढ़े न हो जाएं.
इसके बाद गैस बंद करें और ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालें.
मटर मसाला ओट्स को एन्जॉय करने का बेस्ट तरीका है कि आप इसे गर्मागर्म ही सर्व करें. इसके साथ दही, नींबू का रस या हरी चटनी का कॉम्बिनेशन स्वाद को और बढ़ा देता है|
Tags:    

Similar News