Masala Makhana :मखाने को दें मसालेदार ट्विस्ट, तैयार करें ये स्नैक रेसिपी

Update: 2025-07-05 05:34 GMT
Masala Makhana : आजकल लोग सेहत को लेकर काफी सजग हो गए हैं। जब बात स्नैक्स की आती है तो लोग हेल्दी चीजें खाना पसंद करते हैं। मखाना इन दिनों काफी ट्रेंड में है। यह सेहत के लिए भी अच्छा होता है। इससे कई तरह की चीजें बनाई जाती हैं। मखाना से बना सादा नाश्ता काफी पॉपुलर है। आप इसे चटपटा ट्विस्ट दे सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने के बारे में।
मसाला मखाना बनाने के लिए सामग्री:
मखाना- एक कप
घी- 1 बड़ा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच
चाट मसाला – आधा चम्मच
काली मिर्च का पाउडर- आधा छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
मसाला मखाना बनाने की विधि:
मसाला मखाना बनाने के लिए सबसे पहले अच्छी क्वालिटी का मखाना लें. अब एक कड़ाही को गर्म करें और इसमें घी को डालें. घी जब गर्म हो जाए तो इसमें आप मखाने को डालकर कम आंच पर फ्राई करें. मखाने को आपको क्रिस्पी होने तक फ्राई करना है|
अब एक छोटी कटोरी में आप हल्दी
पाउडर
, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च का पाउडर और स्वादानुसार नमक को मिक्स कर लें. अगर आप तीखा कम पसंद करते हैं तो मिर्च की मात्रा को कम कर सकते हैं|
इन सब मसालों को आप फ्राई किए हुए मखाना में मिक्स करें. मसालों को अच्छे से मखाने में कोट करें. जब मखाने ठंडे हो जाए तब आप इसे एयर टाइट डिब्बे में स्टोर कर सकते हैं. इसका सेवन आप शाम की चाय के साथ या जब कुछ स्नैक्स खाने का मन करे तब कर सकते हैं|
Tags:    

Similar News