Mango Recipe: गर्मी से राहत चाहिए,आम से तैयार करें मैंगो भापा दोई

Update: 2024-06-26 03:44 GMT
Mango Recipe:आम खाने के शौकीन लोगों को गर्मी के मौसम का काफी इंतजार रहता है, क्योंकि इस मौसम में ही लोगों को भरपूर मात्रा में आम मिलता है। इस मौसम में आम की कीमत भी काफी कम ही होती है।
अगर पके आम की बात करें तो ज्यादातर लोग पके आम का मैंगो शेक बनाकर पीना पसंद करते हैं। अगर आप आम से कुछ अलग बनाना चाहते हैं तो हम आपको मैंगो भापा दोई Mango Bhapa Doi,बनाना बताने जा रहे हैं इसे दही, आम और चीनी से तैयार किया जाता है
मैंगो भापा दोई बनाने का सामान
पके आम का गूदा - 1 कप
ताजा दही - 1 कप
कंडेन्स्ड मिल्क - 1 कप
क्रीम - 1/2 कप
चीनी - 1/4 कप
केसर
पिस्ता और बादाम
विधि
मैंगो भापा दोई Mango Bhapa Doi,बनाने के लिए सबसे पहले पके आमों को छीलकर उनकी गुठली निकाल दें। इसके बाद आम के गूदे को ब्लेंडर में डालकर स्मूथ प्यूरी बना लें। अब एक बड़े बाउल में दही, कंडेन्स्ड मिल्क और क्रीम डालें। अब इसे अच्छी तरह से फेंट लें ताकि सब कुछ अच्छी तरह से मिल जाए और मिश्रण स्मूथ हो जाए।
दही के मिश्रण में आम की प्यूरी मिलाएं और इसे अच्छी तरह से फेंट लें। इसमें अपने स्वाद के अनुसार चीनी भी मिला लें। इस मिश्रण को अब ऐसे बर्तन में डालें, जिसमें इसे स्टीम किया जा सके। इसके बाद बर्तन को एल्युमिनियम फॉइल से कवर करें ताकि स्टीमिंग के दौरान पानी अंदर ना जाए। अब स्टीमर में पानी गर्म करें और बर्तन को उसके अंदर रख दें।
धीमी आंच पर लगभग 30-40 मिनट तक इसे स्टीम करें। जब ये सही से पक जाए तो इसे स्टीमर से बाहर निकालें और ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसे फ्रिज में रखकर अच्छी तरह से जमा लें। ठंडा होने के बाद इसपर आम के छोटे-छोटे टुकड़े, केसर धागे, पिस्ता और बादाम डालकर इसे सजाएं।
Tags:    

Similar News

-->