Makhana Uttapam: परिवार के साथ-साथ मेहमानों को भी खुश करने का गुण रखती है ये डिश
Makhana Uttapam: इसका स्वाद जीभ पर चढ़ जाएगा और कभी कोई भुला नहीं पाएगा। फिर तो जब भी कुछ लीक से हटकर खाने का मन करेगा तो सबसे पहले इसी का ख्याल आएगा। मेहमानों को हरी धनिया की चटनी के साथ गरमागरम मखाना उत्तपम परोसें। हमारे द्वारा बताई गई विधि से आपको जरा भी जोर नहीं आएगा। यह सिर्फ आधे घंटे में बनकर तैयार हो जाएगी।
सामग्री (Ingredients)
मखाना - 1/2 कप
सूजी - 1/2 कप
पोहा - 1/2 कप
दही - 1/2 कप
पानी
नमक
हरी मिर्च
अदरक
ईनो
हरा धनिया
फ्रूट साल्ट
शिमला मिर्च
मक्का
टमाटर
पनीर
- बड़ा बाउल लें जिसमें आधा कप मखाना, आधा कप सूजी, आधा कप पोहा और आधा कप दही डालें। इन सभी सामग्रियों को आपस में अच्छी तरह से मिलाएं।
- इसके बाद इसमें आधा ग्लास पानी डालकर फिर से एक बार मिलाएं और 5 मिनट के लिए ऐसे ही रख दें।
- 5 मिनट के बाद इसमें अदरक का टुकड़ा, 2 मिर्ची, स्वादानुसार नमक, ईनो और आधा चम्मच फ्रूट साल्ट डालें।
- अब इन सभी सामग्रियों को ब्लेंडर जार में डालकर बारीक पीस लें। आपका बैटर तैयार है। अब इसे एक बाउल में डालकर 15 मिनट के लिए रख दें।
- अब हम सब्जियां काट लेंगे। शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर को बारीक काट लें। इन्हें काटने के बाद इन सभी सब्जियों को बैटर में मिला दें।
- अब गैस ऑन करें और उस पर पैन रखें। जब पैन गरम हो जाए तो उस पर बटर डालें। उसके बाद एक करछुल बैटर पैन पर डालें।
- अब उसे दोनों साइड से अच्छी तरह से पकने दें। ऐसे ही सभी उत्तपम को तैयार करें।