पोषक तत्वों से भरपूर है मखाना, जानें और भी कई फायदे
औषधीय गुणों से भरपूर मखाना ऐसा ड्राईफ्रूट है जो सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। कम कौलोरी और फाइबर से भरपूर मखाना किडनी और दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | औषधीय गुणों से भरपूर मखाना ऐसा ड्राईफ्रूट है जो सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। कम कौलोरी और फाइबर से भरपूर मखाना किडनी और दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। यह बॉडी की कमजोरी को दूर करता है, साथ ही बॉडी को एनर्जेटिक भी रखता है। कैल्शियम से भरपूर मखाना खाने से हड्डियां मज़बूत होती है। डायबिटीज और जोड़ों के दर्द में मखाना बेहद फायदेमंद है, यह तनाव से मुक्ति दिलाता है। मखाना में प्रोटीन और फाइबर के साथ-साथ कैल्शियम, मैग्निशियम, आयरन और फॉस्फेरस होता है। मखाना एंटी ऑक्सिडेंट से भरपूर होता है। यह सूजन और पुरानी बीमारी से हमें बचाता है। मखाने की इतनी उपयोगिता जानकर लोग इसका कुछ ज्यादा ही सेवन करने लगते हैं जो सेहत को नुकसान पहुंचाता है। आप भी मखाने का सेवन अधिक करते हैं तो उसके साइड इफेक्ट भी जान लीजिए।