जनता से रिश्ता वेबडेस्क। परांठों का नाम सुनकर मुंह में पानी आ जाता है। गर्मागरम परांठों का जायका हर उम्र के लोगों को पसंद आता है। बच्चों से लेकर बड़ों की ये पहली पसंद है। वैसे तो पुरानी दिल्ली के परांठों को खाने के लिए लोग हमेशा तैयार रहते हैं। हालांकि अब मुरथल के परांठे लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। दिल्ली और एनसीआर के लोग वीकेंड में वहां पर फैमिली और दोस्तों के साथ जाकर लजीज परांठों का लुत्फ उठाते हुए देखे जा सकते हैं। हरियाणा के सोनीपत जिलों का मुरथल गांव अब किसी नाम का मोहताज नहीं है। आस-पास के इलाके लोगों का ये परफेक्ट इटिंग प्वाइंट है। यहां के कई ऐसे ढाबे हैं जिनके सामने आपको कई बड़े रेस्टोरेंट भी फीके लगेंगे। अगर आप वहां जाने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं, यहां के कुछ बेहतरीन ढाबों के बारे में।