जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आज देशभर में मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में मकर संक्रांति के दिन से सभी शुभ काम करने की शुरुआत हो जाती है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इस खास दिन लोग उड़द दाल से बनी खिचड़ी और तिल से बनी चीजें खाते और दान करते हैं। ऐसे में अगर आप भी आज के दिन उड़द दाल की खिचड़ी बनाने का मन बना रहे हैं तो नोट करें ये टेस्टी रेसिपी।

उड़द दाल की खिचड़ी बनाने के लिए सामग्री-
-1 कप उड़द दाल
-4 कप चावल
-2 चम्‍मच जीरा
-4 चुटकी हींग
-1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
-5 चम्‍मच देसी घी
-नमक स्‍वादानुसार
उड़द दाल की खिचड़ी बनाने का तरीका-
उड़द दाल की खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले उड़द की दाल और चावल को अच्छे से धोकर आधे घंटे के लिए गुनगुने पानी में भिगो कर रख दें। तय समय बाद चावलों को दोबारा 2-3 बार साफ पानी से धोएं। अब गैस पर कुकर रखें और उसमें देसी घी डालकर गर्म करें। इसके बाद इसमें जीरा और हींग डालें। आप चाहें तो इसमें साबुत लाल मिर्च भी डाल सकते हैं। अब उड़द की दाल और चावल भी डाल दें। इसके बाद लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें। अब लगभग 6-7 गिलास पानी डाल कर मध्यम आंच पर रखकर कुकर में 2-3 सीटी आने दें। आप इस खिचड़ी को रायते के साथ सर्व कर सकते हैं।


Tags: