बनाए समा चावल की कतली

Update: 2023-06-25 13:24 GMT
आवश्यक सामग्री :
- समा के चावल
- दही 1 कप
- जीरा 1 छोटा चम्मच
- सेंधा नमक स्वादानुसार
- डेढ़ कप पानी
- धनियापत्ती
- मूंगफली
- घी तलने के लिए
 बनाने की विधि :
- समा के चावल को धोकर भिगोकर 2 घंटे के लिए रख दें।
- इसके बाद चावलों को छानकर पानी निकाल दें।
- भीगे हुए चावलों को दही के साथ मिलाकर दरदरा पीस लें।
- कड़ाही में घी डालकर गर्म करें।
- इसमें जीरा डालकर तड़काएं। इसके बाद हरी मिर्च डालकर कुछ देर तक भून लें।
- इसके बाद पैन में दही-चावल का पेस्ट डालकर 4-5 मिनट तक चलाते हुए भून लें।
- इसके बाद इसमें डेढ़ कप पानी और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिलाकर पकाएं।
- इसे 10-12 मिनट तक तेज आंच पर पकाकर आंच से उतार लें।
- मिश्रण में धनियापत्ती और मूंगफली डालकर मिक्स कर लें।
- गहरे प्लेट या थाली में थोड़ा-सा घी लगाकर चिकना कर लें।
- इस पर तैयार पेस्ट डालकर समतल करके ठंडा होने के लिए रखें।
- जब मिश्रण जम जाए तो मनचाहे आकार की कतली काट लें।
- एक पैन में घी डालकर गर्म करें और इसमें समा के चावल की कतली डालकर दोनों साइड सुनहरा होने तक तक फ्राई कर लें।
- तैयार समा के चावल की कतली को हरी या नारियल की चटनी के साथ खाएं।
Tags:    

Similar News

-->