घर पर बनाएं रवा उपमा, जानें झटपट रेसिपी

रवा उपमा ब्रेकफास्ट के लिए सबसे हेल्दी ऑप्शन्स में से एक है। रवा उपमा बनाते समय कई लोग कुछ बेसिक चीजों को ध्यान नहीं रखते जिससे कि रवा उपमा खिला-खिला नहीं बनता। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कुछ कुकिंग टिप्स और रवा उपमा रेसिपी-

Update: 2022-03-10 04:40 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रवा उपमा ब्रेकफास्ट के लिए सबसे हेल्दी ऑप्शन्स में से एक है। रवा उपमा बनाते समय कई लोग कुछ बेसिक चीजों को ध्यान नहीं रखते जिससे कि रवा उपमा खिला-खिला नहीं बनता। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कुछ कुकिंग टिप्स और रवा उपमा रेसिपी-

सामग्री :
एक कप रवा (सूजी)
2 चम्मच उड़द की दाल (बिना छिलके वाली)
एक प्याज बारीक कटा हुआ
2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
आधा कप शिमला मिर्च बारीक कटी हुई (चाहें तो)
एक बड़ा चम्मच मूंगफली दाने भुने हुए (चाहें तो)
बारीक कटी हुई अदरक आधा चम्मच
आधा कप गाजर छिली और कटी हुई
आधा कप हरी मटर के दाने
आधा छोटा चम्मच राई
5 से 6 करी पत्ते
स्वादानुसार नमक
तेल जरूरत के अनुसार
विधि :
गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमें राई और करी पत्ते का तड़का लगाएं।
अब उड़द की दाल डालकर मध्यम आंच पर एक मिनट तक भूनें।
इसके बाद प्याज और अदरक डालें। प्याज सुनहरे होने तक पकाएं।
अब इसमें मटर, गाजर, शिमला मिर्च, मूंगफली दाने, हरी मिर्च और नमक डालें। कड़ाही को ढक दें और सब्जियों को 5 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं।
फिर कड़ाही में पानी डालें।
अब रवा (सूजी) डालकर इसे मध्यम आंच पर पकाएं।
जब पानी पूरी तरह सूख जाए और रवा अच्छी तरह फूलकर पक जाए तो इसे एक मिनट तक चलाएं।
अब गैस बंद कर दें। तैयार है रवा (सूजी) उपमा। इसे धनिया पत्तियों से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।
कुकिंग टिप्स-
सूजी यानी रवा को अच्छे से भून लें।
हलवे जितना ब्राउन नहीं पर हां सूजी को ज्यादा सफेद भी न रखें।
ज्यादा सफेद सूजी यानी कच्ची सूजी। सूजी के ऐसा रह जाने से उपमा चिपका-चिपका सा बनेगा।
सब्जियों को अच्छे से भूनें। इससे स्वाद अच्छा आएगा।
आप अपनी पसंद की कोई भी सब्जी डाल सकते हैं।
चने की दाल भी उपमा के स्वाद में चारचांद लगाती है।
पानी थोड़ा कम डालें और सूजी को अच्छे से चलाएं।
इन सब टिप्स को अपनाकर उपमा यकीनन खिला-खिला बनेगा।


Tags:    

Similar News

-->