बनाए पाव भाजी , जाने रेसिपी

Update: 2023-06-23 01:53 GMT
आवश्यक सामग्री
प्याज - 2 (बारीक कटे हुए)
अदरक-लहसुन का पेस्ट - 2 चम्मच
गाजर - 1 कप (कटी हुई)
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
हल्दी पाउडर - 1 चम्मच
धनिया पाउडर - 1 चम्मच
गर्म मसाला - 1 चम्मच
चाट मसाला - 1 चम्मच
पाव भाजी मसाला - 1 चम्मच
टमाटर की प्यूरी - 1 चम्मच
हरा धनिया - 1 कप (कटी हुई)
लौकी - 1 कप (कटी हुई)
शिमला मिर्च - 1 कप (कटी हुई)
आलू - 4-5 (उबले हुए)
मक्खन - 2 चम्मच
नमक - स्वादअनुसार
पनीर - 1 कप
बनाने की विधि
- सबसे पहले एक कढ़ाई में मक्खन डाल कर गर्म करें। फिर इसमें प्याज गोल्डन होने तक पकाएं।
- जैसे प्याज गोल्डन हो जाए तो इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट मिलाएं ।
- दोनों चीजों का मिश्रण अच्छे से भून लें और फिर टमाटर का पेस्ट डाल दें।
- अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर मिलाएं।
- फिर इसमें लौकी, शिमला मिर्च, गाजर, धनिया पाउडर डालकर मिश्रण में मिला दें।
- उबले हुए आलू को अच्छे से मैश कर लें। फिर आलू, नमक, पाव भाजी मसाला और पानी मिश्रण में मिला दें।
- गाजर, लौकी और भाजी डालकर मिश्रण को पकाएं। इसके बाद इसमें चाट मसाला डालें।
- मिश्रण पक जाने के बाद गैस को बंद कर दें।
- पाव तैयार करने के लिए तवे पर घी डालें। पाव को बीच में से काटकर तवे पर रख दें।
- पाव को अच्छे से ब्राउन होने देें।
- पाव को भाजी के साथ सर्व करें। भाजी के ऊपर आप प्याज, टमाटर, पनीर, हरा धनिया गर्निश करके सर्व करें।
- स्वादिष्ट पाव भाजी के साथ आप त्योहार को और भी मजेदार बना सकते हैं।
Tags:    

Similar News

-->