सर्दियों में ब्रेकफास्ट में बनाएं पनीर के पराठे, जाने रेसिपी
पनीर पराठा बनाने के लिए मुख्य तौर पर पनीर और आलू का भरावन तैयार किया जाता है. इसके बाद इसे घी या तेल के साथ सेका जाता है. बता दें कि सर्दियों के सीजन में हैवी फूड भी आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है, यही वजह है कि इस सीजन में पनीर पराठे को काफी बनाया जाता है.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पनीर पराठे (Paneer Paratha) का स्वाद तो आपने लिया ही होगा. आप अगर पारंपरिक पराठा खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो आपके लिए पनीर पराठा एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है. ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है और बनाने में काफी आसान. पराठे को किसी भी वक्त खाया जा सकता है, लेकिन सर्दियों के मौसम में अगर दिन की शुरुआत में ही गरमागरम पनीर पराठा मिल जाए तो इसकी बात ही कुछ और होती है. आपके ब्रेकफास्ट (Breakfast) में अगर पनीर पराठा होगा तो बड़ों के साथ बच्चे भी इसे चाव से खाना पसंद करेंगे.
पनीर पराठा बनाने के लिए मुख्य तौर पर पनीर और आलू का भरावन तैयार किया जाता है. इसके बाद इसे घी या तेल के साथ सेका जाता है. बता दें कि सर्दियों के सीजन में हैवी फूड भी आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है, यही वजह है कि इस सीजन में पनीर पराठे को काफी बनाया जाता है.
पनीर पराठा बनाने की सामग्री
आटा – 2 कप
उबले आलू – 2
पनीर कद्दूकस – 1 कप
हरी मिर्च कटी – 3
अदरक कद्दूकस – 1 टी स्पून
हरा धनिया बारीक कटा – 2 टेबल स्पून
लाल मिर्च – 1/2 टी स्पून
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
जीरा पाउडर – 1 टी स्पून
अमचूर पाउडर – 1 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार
तेल
पनीर पराठा बनाने की विधि
पनीर पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में आटा लें. इसमें थोड़ा सा नमक मिलाकर पानी डालते हुए इसे गूंदें. ध्यान रखे की आटा मुलायम गूंद लें. अब आटे पर थोड़ा सा तेल लगाकर गीले कपड़े से ढंक दे. अब एक दूसरा बर्तन लें और उसमें कद्दूकस पनीर, आलू, धनियापत्ती, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, अदरक, मिर्च, अमचूर और स्वादानुसार नमक डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर दें. इस तरह पराठे में भरने के लिए आपका भरावन तैयार हो गया है.
अब आटे को लें और उसे एक बार फिर अच्छे से गूंद लें. अब उसकी लोइयां बना लें. अब एक लोई को लें और उसे पहले रोटी की तरह गोल करें. इसके बाद उसके बीच में आप जिस तरह का पराठा खाना चाहते हैं उस हिसाब से भरावन रख दें. अब लोई को चारों तरफ से पैक कर दें. अब इसे हल्का चपटा कर दें और पलेथन का आटा लगाकर पनीर पराठे को हल्के हाथों से बेल लें. इससे बेलने के दौरान पराठे फटेंगे नहीं.
अब एक तवे को मीडियम आंच पर रखकर गर्म करें. जब तवा गर्म हो जाए तो उस पर पराठा डाल दें और उसे सेकें. जब पराठा एक तरफ से अच्छे से सिक जाए तो उस पर तेल लगा दें और पलट दें. अब दूसरी तरह से तेल लगाएं और पराठे को गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लें. इसी तरह एक-एक कर सारे पराठे तैयार कर लें. ब्रेकफास्ट के लिए स्वादिष्ट पनीर पराठा तैयार हो चुका है. इसे अचार, चटनी, टोमेटो सॉस या दही के साथ सर्व करें.