आसान तरीकों से बनाए मैंगो मोजितो, जानें रेसिपी

Update: 2024-05-13 06:59 GMT
लाइफस्टाइल : गर्मियों के मौसम में अक्सर बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है। ऐसे में हर कोई हाइड्रेटेड रहने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी और लिक्विड ड्रिंक पीते हैं। अक्सर लोग शिकंजी, जूस और शरबत पीकर बोर हो जाते हैं ऐसे में आज हम आपके लिए एक या दो नहीं बल्कि तीन रिफ्रेशिंग ड्रिंक की रेसिपी लेकर आए हैं। यह तीनों ही रेसिपी बहुत सरल है, जिसे आप 8-10 मिनट में बनाकर मजा ले सकते हैं। ऐसे में चलिए बिना देर किए झटपट इन तीन रिफ्रेशिंग ड्रिंक की रेसिपी को बनाते हैं।
मैंगो मोजितो रेसिपी
सामग्री
मैंगो पल्प-1 कप
आइस के टुकड़े- आवश्यकतानुसार
पुदीना का पत्ता-15 से 20 पत्ते
नींबू का रस और स्लाइस-6 से 7
सोडा-2 बोतल
चीनी- आवश्यकतानुसार
काला नमक-स्वादानुसार
मैंगो मोजितो बनाने की विधि
मैंगो मोजितो बनाने के लिए सबसे पहले आम का पल्प तैयार कर लें।
अब सर्विंग गिलास में नींबू के टुकड़े, क्रश की हुई पुदीने की पत्तियां, मैंगो प्यूरी, चीनी डालकर सभी को मिक्स करें।
अब काला नमक, बर्फ के टुकड़े, नींबू का रसऔर सोडा डालकर सभी को मिलाएं और सर्व करें।
8-10 मिनट में आम से तैयार इस ड्रिंक को आप कम समय में बनाकर इसका स्वाद ले सकते हैं।
Tags:    

Similar News