घर पर बनाए आम और अनार का रायता, जानें रेसिपी

Update: 2024-05-13 06:51 GMT
लाइफस्टाइल : रायता एक ऐसी साइड डिश है, जिसे खाने के साथ जरूर खाया जाता है। गर्मियों में तो यह खाने के साथ परोसा ही जाता है। इसमें मुख्य रूप से बूंदी और खीरा डाला जाता है। हालांकि, लोग इसके अलग-अलग वर्जन भी तैयार करने लगे हैं। अब इसमें दही के साथ-साथ सब्जियों, फलों, हर्ब्स भी शामिल किए जाते हैं।
गर्मी के मौसम में बहुत स्वादिष्ट फलों की भरमार होती है। तरबूज, खरबूज, सेब, आम आदि ऐसे फल हैं, जिन्हें इन दिनों खाया जाता है। तो क्यों न खीरे और बूंदी के रायते की जगह अब इन चीजों का रायता बनाया जाए। ये फ्रूट से बने रायते आपको गर्मी से राहत देंगे और स्वाद भी भरपूर रहेगा।
आम और अनार का रायता
गर्मी के दिनों में आम खूब खाया जाता है। आप आम का रायता बनाकर लंच में खा सकते हैं। सेहत को बेहतर बनाने के लिए इसमें अनार भी डालें। इसे बनाना बहुत आसान है।
आम और अनार का रायता बनाने की सामग्री-
1.5 कप दही
1 पका हुआ आम, छीलकर टुकड़ों में काट लें
1/2 कप अनार के दाने
1 बड़ा चम्मच बारीक कटी ताजी पुदीने की पत्तियां
काला नमक स्वादानुसार
आम और अनार का रायता बनाने का तरीका-
आम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और अनार को छीलकर आधा कप दाने भी निकालें।
एक कटोरी में दही और आम के टुकड़े डालकर मिलाएं।
अब इसमें अनार के दाने और पुदीना की पत्तियां डालकर मिलाएं।
फ्रिज में ठंडा करने के लिए रखें और फिर निकालकर इसमें नमक डालकर सर्व करें।
पुदीना की पत्तियों से रायते में फ्रेशनेस आएगी और यह गट हेल्थ के लिए भी अच्छा होगा।
Tags:    

Similar News