KHOYA PEETHA RECIPE: बनाइये खोया से ये टेस्टी और हेअल्थी रेसिपी

Update: 2024-06-07 04:37 GMT
KHOYA PITHA RECIPE:बहुत से लोग होते हैं जिनका खाना मीठे के बिना नहीं पचता। उन्हें खाने के अंत में कुछ न कुछ मीठा जरूर चाहिए होता है। वैसे भी जिसकी जबान पर जो स्वाद चढ़ जाए उसे कभी उतारा नहीं जा सकता। ऐसे में घर की महिलाओं के सामने हमेशा यह चुनौती रहती है कि वे ऐसा क्या बनाए जिससे सामने वाला पूरी तरह से संतुष्ट हो जाए। आज हम एक बेहतरीन स्वीट डिश खोये का पीठा बनाना बताएंगे जो हाउसवाइव्स HOUSEWIFE को एक ऑप्शन देगा। इसे आप जल्दी बना सकते हैं और बनाने में भी आसान होता है। घर आए मेहमानों के सामने इसे सर्व किया जा सकता है।
सामग्री (Ingredients)
चावल का आटा : 50 ग्राम
खोया : 150 ग्राम
चीनी : 100 ग्राम
मेवा (चौप किया हुआ) : 4-5 टेबल स्पून
नारियल बुरादा : 4 टेबल स्पून
विधि (Recipe)
- सबसे पहले खोया लें और उसमें चीनी, चौप किया हुआ मेवा, नारियल का बुरादा सब एकसाथमिक्स करके अलग रख दें।
- खोये का पीठा बनाने के लिए सबसे पहले चावल का नरम आटा गूंथ लें।
- अब गुंथे हुए आटे की गोल-गोल छोटी-छोटी लोई बनाएं।
- अब लोई को दोनों हाथों की मदद से हथेली की तरफ दबाएं (जैसे स्टफ पराठा बनाने के लिए लोई बनाते हैं) और गोल कर लें।
- अब इसे हल्के हाथों से बॉलनुमा गोल कर लें। इसी तरह से सारी बॉल्स बना लें।
- अब एक बाउल में पानी गरम करें और ये खोये के बॉल्सनुमा लड्डू इसमें डाल दें।
Tags:    

Similar News

-->