होली पर इंदौरी स्टाइल में बनाएं लहसुन सेव, जानें रेसिपी

होली पर गुजिया और शक्कर पारे के साथ ही कई तरह के स्नैक्स बनाए जाते हैं। ये स्नैक्स होली से कई दिनों पहले ही तैयार किए जाते हैं। ऐसे में हम बता रहे हैं लहसुन सेव के बारे में। खास बात यह है कि आप इंदौरी स्टाइल में इसे घर पर बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी।

Update: 2022-03-10 03:22 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। होली पर गुजिया और शक्कर पारे के साथ ही कई तरह के स्नैक्स बनाए जाते हैं। ये स्नैक्स होली से कई दिनों पहले ही तैयार किए जाते हैं। ऐसे में हम बता रहे हैं लहसुन सेव के बारे में। खास बात यह है कि आप इंदौरी स्टाइल में इसे घर पर बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी।

लहसुन सेव की सामग्री
बेसन, लहसुन की कलियां, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक, तेल, बेकिंग सोडा
लहसुन सेव की विधि
लहसुन सेव बनाने के सबसे पहले आपको लहसुन का पेस्ट बनाना है। इसके लिए सबसे पहले लहसुन की कलियों को छील लें और इसमें थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब बेसन लें और फिर इसे छलनी से छान कर एक परास में निकाल लें। अब बेसन में लहसुन का पेस्ट, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, बेकिंग सोडा और तेल मिलाएं। अब इसे थोड़ा पानी डाल कर आटे की तरह गूंथ ले। इसे न ज्यादा गीला लगाएं और न ही ज्यादा टाइट लगाएं। आटा लगाने के बाद इसे कुछ देर के लिए ढक दें।
अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। अब सेव की प्लेट को मशीन में लगाएं। इसके लिए हाथों पर तेल लगाएं और हाथों में थोड़ा सा आटा लें और मशीन में डालें। अब मध्यम आंच करें और फिर घुमाते हुए कढ़ाई में सेव बनाएं। एक बार में बहुत ज्यादा सेव न डालें। सेकने के बाद इसे छान कर टिशू पेपर पर निकालें। इसी तरह सारे सेव को तलें।
कई लोगों के पास सेव बनाने की जो मशीन होती है वह कद्दूकस की तरह होती है। ऐसे में आप हाथों में तेल लगाएं और कद्दूकस जैसे करते हैं तो वैसे ही सेव को बनाएं।
ध्यान दें-
आप चाहें तो सेव में अजवाइन भी डाल सकते हैं। सेव बनाते समय ध्यान रखें कि आप ज्यादा गर्म तेल में सेव न बनाएं।


Tags:    

Similar News