बनाए चना मसाला

Update: 2023-06-15 15:20 GMT
आवश्यक सामग्री
चना - 200 ग्राम
जीरा - 1/2 चम्मच
करी पत्ता - 6-7 पत्ते
हरी मिर्च - 3-4
प्याज - 2-3
अदरक-लहसुन का पेस्ट - 1/2 चम्मच
मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर - 1/2 चम्मच
तेल - जरुरतअनुसार
नींबू का रस - 2 चम्मच
नारियल पाउडर - 1 चम्मच
धनिया पत्ती - 2 कप
बनाने की विधि
- सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गर्म कर लें। इसके बाद इसमें जीरा डालकर भून लें।
- जीरा भूनने के बाद इसमें करी पत्ता डालें और फिर मध्यम आंच पर इसे थोड़ी देर के लिए भूनें।
- इसके बाद मिश्रण में अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, नमक सारी चीजें मिलाएं।
- सारी चीजों को अच्छे से मिश्रण में मिक्स करें। इसके बाद इसमें चना डालें और 15 मिनट के लिए पकाएं।
- तय समय के बाद चने में पानी मिलाएं और अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद इसमें नारियल पाउडर डालकर गर्म मसाला मिलाएं और 5 मिनट के लिए ढक दें।
- तय समय के बाद गैस बंद कर दें। चने के ऊपर नींबू का रस डालें और धनिया पत्ते के साथ गर्निश करें।
- आपके चना मसाला बनकर तैयार है। गर्मा-गर्म बच्चों को सर्व करें।
Tags:    

Similar News

-->