Maharashtra Drinks :महाराष्ट्रीयन पेय जो आपको गर्मियों में जरूर पीने चाहिए

Update: 2025-05-11 07:24 GMT
Maharashtra Drinks : महाराष्ट्र की गर्मियों में पी जाने वाली पारंपरिक ड्रिंक्स न सिर्फ ठंडक देती हैं, बल्कि पाचन सुधारने से लेकर डिहाइड्रेशन से बचाने तक शरीर को संपूर्ण राहत देती हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही देसी ड्रिंक्स के बारे में, जिन्हें इस गर्मी में ज़रूर आज़माना चाहिए:
कोकम शरबत
गहरे बैंगनी रंग का कोकम न सिर्फ आंखों को भाता है, बल्कि इसका शरबत शरीर की गर्मी को भीतर से शांत करता है। कोकम प्यूरी में जीरा पाउडर, पुदीना, नमक और थोड़ा चीनी मिलाकर इसे तैयार किया जाता है। यह ड्रिंक पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में भी मदद करता है और एक नैचुरल बॉडी कूलर की तरह काम करता है।
पीयूष
अचानक कोई मेहमान आ जाए, तो पीयूष तैयार करना एक स्मार्ट ऑप्शन है। दही और छाछ के मिश्रण में इलायची पाउडर, केसर, चीनी और कटे हुए ड्रायफ्रूट्स डालकर बनाया गया यह ड्रिंक स्वाद में बेहद रिच लगता है। यह न सिर्फ ठंडक देता है बल्कि मीठे की क्रेविंग को भी संतुष्ट करता है।
ताक, यानी महाराष्ट्र की छाछ, आपके रोज़ के बोरिंग छाछ से कहीं ज़्यादा टेस्टी होती है। इसमें अदरक, मिर्च, कड़ी पत्ता और थोड़ा जीरा पाउडर मिलाकर इसका स्वाद तीखा, खट्टा और मसालेदार बनता है। इसे पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और पेट भी हल्का महसूस होता है।
Tags:    

Similar News