Maha Shivratri Recipe: महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को लगाएं बादाम के हलवे का भोग

Update: 2025-02-26 04:38 GMT
Maha Shivratri Recipe: महाशिवरात्रि के दिन भोलेबाबा के भक्त पूरे दिन उपवास और पूजा करके भगवान शिव से अपने खुशहाल जीवन के लिए प्रार्थना करते हैं। इस दिन भगवान शिव को उनकी प्रिय चीजों का भोग प्रसाद के रूप में लगाया जाता है। अगर आप भी महाशिवरात्रि का उपवास रख रहे हैं और भोग में बनाने के लिए कोई टेस्टी और जल्दी बनने वाली रेसिपी ढूंढ रहे हैं तो बादाम का हलवा बना सकते हैं। बादाम के हलवे में प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैगनीशियम और विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो स्वाद के साथ सेहत का भी खास ख्याल रखता है।
बादाम का हलवा बनाने के लिए सामग्री
-1 कप भिगोकर छिले हुए बादाम
-1 कप दूध
-½ कप देसी घी
-½ कप चीनी
-½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
– 7-8 गर्म दूध में भिगोए हुए केसर के धागे
-2 बड़े चम्मच कटे हुए मेवे (बादाम, काजू, पिस्ता)
बादाम का हलवा बनाने का तरीका
बादाम का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले बादाम पेस्ट तैयार कर लें। इसके लिए कम से कम 4-5 घंटे पहले भीगे हुए बादाम के छिलके उतारकर, थोड़े से दूध के साथ मिक्सी में पीसकर बारीक पेस्ट तैयार कर लें। अब एक कढ़ाई में देसी घी गरम करके उसमे बादाम पेस्ट डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भून लें। जब बादाम पेस्ट हल्का सुनहरा और खुशबूदार हो जाए तो इसमें बचा हुआ दूध डालकर अच्छी तरह चलाए। अब कढ़ाई में चीनी डालकर दोबारा हलवे को लगातार चलाते हुए पकाएं। जब हलवा आपको लगे कि गाढ़ा हो रहा है तो उसमें इलायची पाउडर और केसर वाला दूध डालकर धीमी आंच पर चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक हलवे से घी अलग न होने लगे। इसे बाद तैयार बादाम हलवे को कटे हुए ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें।
Tags:    

Similar News