Lifestyle: हेल्दी जूस का करेंगे सेवन, तेजी से घटेगा वजन

लोगों को पेट से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है

Update: 2024-08-08 02:45 GMT

लाइफस्टाइल: न्यूज़ डेस्क, आज के समय में हर कोई वजन की समस्या से परेशान है। कोविड के समय लॉकडाउन और वर्क फ्रॉम होम कल्चर के चलते लोगों की फिजिकल एक्टिविटी कम हो गई है। वजन बढ़ने से लोगों को पेट से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, वहीं इससे कई गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। ऐसे में लोगों को व्यायाम के साथ स्वस्थ खाने की सलाह दी जाती है। जानकारों के मुताबिक कुछ ऐसी सब्जियां हैं जो आपके वजन को कम करने में मदद कर सकती हैं।

सफेद पेठा वही सब्जी है जिससे पेठा नाम की मिठाई बनाई जाती है। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। सफेद पेठा विटामिन और खनिजों के साथ-साथ आयरन, नियासिन, थायमिन, राइबोफ्लेविन, विटामिन सी, फास्फोरस और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। डाइटिशियन के अनुसार सफेद पेठे का जूस पीने से कई फायदे हो सकते हैं।

वजन कम करता है सफेद पेठा वजन कम करने में मददगार माना जाता है, क्योंकि इसमें 95 फीसदी से ज्यादा पानी की मात्रा होती है, जो कैलोरी मुक्त आहार है और इसी वजह से इसे वजन कम करने में मददगार माना जाता है। अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं तो रोज सुबह पेठे के जूस का सेवन करें। ऐसा नियमित रूप से करने से पेट की चर्बी कम होने लगेगी।

पेट के लिए फायदेमंद: विशेषज्ञों के अनुसार सफेद पेठे के रस का लगातार सेवन करने से आंतों की झिल्लियों के छाले दूर हो जाते हैं। वहीं अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो भी यह फायदेमंद है। इस सब्जी के एंटी-माइक्रोबियल गुण आंतों से हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करते हैं, जिससे पेट की कई समस्याएं दूर होती हैं।

त्वचा में भी आएगी ग्लो: पेठे का जूस त्वचा के लिए काफी उपयोगी हो सकता है. इस रस को नींबू के रस में मिलाकर फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाने से न सिर्फ काले धब्बे दूर होंगे बल्कि त्वचा में भी बदलाव आएगा।

Tags:    

Similar News

-->