किडनी स्टोन के दर्द से कैसे बचा जाए आइये जाने

Update: 2023-04-25 12:17 GMT

किडनी स्टोन (Kidney Stones) यानि पथरी की समस्या आजकल आम हो गई है। गलत खानपान और पानी की कमी के चलते ये बहुत से लोगों को हो जाती है। पथरी का दर्द असहनीय होता है। यदि इसका इलाज न कराया जाए तो इसके अंदर ही अंदर बड़े होने का खतरा भी रहता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करने से पथरी की समस्या और दर्द में राहत मिलती है। जिन्हें पथरी की प्रॉब्लम नहीं है वह भी यदि इन चीजों को खाए तो उन्हें भविष्य में किडनी स्टोन नहीं होंगे।

नारियल पानी
पथरी में नारियल का पानी पीना लाभकारी होता है। इस नारियल के पानी में फाइबर अधिक मात्रा में होता है। इसके अलावा इसमें एंटीलिथोजेनिक नमक एक तत्व भी होता है जो किडनी स्टोन के दर्द में राहत देता है।
हर्बल टी
हर्बल टी पीने से किडनी स्टोन बढ़ता नहीं है, साथ ही ये इसके दर्द को भी कम कर देती है। आमतौर पर लोग हर्बल टी का उपयोग शरीर को डिटॉक्स करने में करते हैं। हालांकि इसके अंदर कुछ ऐसे गुण भी मौजूद होते हैं जो किडनी स्टोन की समस्या में हेल्प करते हैं।
पानी
अधिकतर मामलों में किडनी स्टोन पानी की कमी की वजह से ही होते हैं। आपको दिन भर में कम से कम आठ से दस ग्लास पानी पीना चाहिए। हालांकि जब पथरी हो जाए तब तो इससे भी ज्यादा पानी पीना चाहिए। आप जितना अधिक पानी पिएंगे और जितनी ज्यादा बार यूरिन निकालने जाएंगे उतना ही आराम मिलेगा।
तुलसी
तुलसी कई गुणों से भरपूर होती है। इसके अंदर एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा इसके कुछ तत्व यूरिक एसिड के स्तर को भी नियंत्रित करते हैं। इसलिए इसका सेवन करने से पथरी की बीमारी में लाभ होता है।
नींबू का रस
नींबू के अंदर सिट्रेट नामक तत्व होता है जो कैल्शियम डिपॉजिट को तोड़ने में सहायता करता है। इसके रोजाना सेवन करने से स्टोन की ग्रोथ धीमी पड़ जाती है। अधिकतर लोग किडनी स्टोन में नींबू पानी पीने की ही सलाह देते हैं। ये इस बीमारी में सबसे अधिक लाभकारी होता है।
गन्ने का रस
किडनी स्टोन हो जाए तो गन्ने का रस पीने से भी लाभ मिलता है। आप चाहे तो गन्ना दांतों से भी चबा सकते हैं। इसमें मौजूद तत्व पथरी की समस्या में लाभकारी सिद्ध होते हैं।
इसके अलावा पथरी में रसीले फल जैसे तरबूज, अंगूर इत्यादि खाना भी अच्छा होता है।


Tags:    

Similar News