जानें झड़ते बालों को कम करने के लिए आसान और घरेलू उपाय

अगर आपको भी बालों के झड़ने की समस्या हो रही है और महंगे शैम्पू या हेयर ऑयल सूट नहीं कर रहा तो इन घरेलू नुस्खों को आजमा सकती हैं।

Update: 2022-09-01 16:04 GMT
लड़कियों के लिए उनके बाल कुछ ज्यादा ही खास होते हैं। लेकिन आजकल की भाग दौड़ और स्ट्रेस भरी जिंदगी के कारण बाल झड़ना एक आम समस्या हो गई है। लोग इस समस्या से निजात पाने के लिए कई तरह के महंगे शैम्पू या हेयर ऑयल यूज करते हैं।इससे कुछ ही लोगों को फायदा होता है, लेकिन बहुत से लोगों को ये समस्या और बढ़ जाती है। आइए आज हम आपको बताएंगे कुछ आसान से घरेलू उपाय जिसे यूज कर के आप इसे कम कर सकते हैं।
नारियल तेल और एलोवेरा जेल हेयर पैक ( Coconut Water And Alovera Gel Hair Pack)

अगर आपके बाल झड़ रहे हैं तो आप नारियल तेल और एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। नारियल तेल और एलोवेरा जेल बालों को झड़ने से रोकने के लिए काफी लाभदायक होता है। इनकी मदद से आप 80 से 90 परसेंट तक बालों को झड़ने से रोक सकते हैं। साथ ही इसके यूज से आपको एक अच्छा रिजल्‍ट देखने को जरूर मिलेगा।
सामग्री -
1 बड़ा चम्मच नारियल तेल
1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल
बनाने का तरीका
एक बाउल में नारियल का तेल लें और गर्म कर लें।
फिर तेल में एलोवेरा जेल डाल दें।
अब इन दोनों चीजों को अच्छे से मिलाएं।
लगाने का तरीका
सबसे पहले आप अपने बालों को वॉश कर लें।
फिर गीले बालों पर लगाएं तैयार पेस्ट या मिक्‍सचर को अच्‍छे से लगा लें।
अब इसे कुछ देर तक लगा रहने दें।
इसके बाद बालों को शैंपू से धो लें।
यह पेस्‍ट आपके बालों का झड़ना कम करता है। साथ ही बालों को मुलायम बनाता है। आप इसे हफ्ते में दो बार यूज कर सकती हैं।
Tags:    

Similar News