जानिए एसिडिटी में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज

खराब दिनचर्या, गलत खानपान और तनाव के चलते कई बीमारियां घर कर जाती हैं।

Update: 2022-11-06 14:03 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।    खराब दिनचर्या, गलत खानपान और तनाव के चलते कई बीमारियां घर कर जाती हैं। इनमें एक बीमारी एसिड रिफ्लक्स है। बोलचाल की भाषा में इसे एसिडिटी कहते हैं। इसका सीधा संबंध पाचन तंत्र से होता है। जब पेट में एसिड का उत्सर्जन अधिक होने लगती है, तो एसिडिटी की समस्या होती है।

इस स्थिति में उल्टी होती है। साथ ही भोजन गले तक आ जाता है। खासकर नवजात शिशुओं में एसिड रिफ्लक्स की समस्या अधिक देखी जाती है। एसिड रिफ्लक्स का प्रमुख कारण स्मोकिंग, भूख से अधिक खाना, खाली पेट रहना, असमय खाना, खाना खाकर लेटना आदि हैं।
एसिड रिफ्लक्स की समस्या होने पर डॉक्टर से संपर्क करें। वहीं, अपनी खानपान में भी सुधार करें। डॉक्टर्स हमेशा एसिड रिफ्लक्स की समस्या से पीड़ित लोगों को कई चीजें न खाने की सलाह देते हैं। अगर आप भी एसिड रिफ्लक्स की समस्या से परेशान हैं, तो आइए जानते हैं कि एसिडिटी में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज –
रखें ये सावधानी
अक्सर लोग जल्दी-जल्दी और भरपेट खाते हैं। वहीं, खाने के तुरंत बाद आराम करने लगते हैं। इन आदतों में बदलाव करें। खाना हमेशा सीमित मात्रा में खाएं। खाना खाने के बाद सही पोजीशन में बैठें।
मसालों का सेवन सीमित मात्रा में करें
आजकल लोग स्पाइसी फूड को ज्यादा पसंद करते हैं। खासकर जंक फ़ूड के सेवन से सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। अगर स्पाइसी फ़ूड (तीखा खाना) खाने के बाद अधिक तकलीफ होती है, तो स्पाइसी फ़ूड से परहेज करें।
खट्टे फलों और सब्जियों से करें परहेज
अगर आप एसिड रिफ्लक्स की समस्या से परेशान हैं, तो अपनी डाइट में साइट्रस युक्त फलों और सब्जियों जैसे अनानास, संतरा, टमाटर, लहसुन, प्याज, अंगूर आदि चीजों को शामिल न करें।
ड्रिंक्स से करें परहेज
कॉफी, कोल्ड ड्रिंक, टमाटर जूस, शराब आदि चीजों से परहेज करें।
फैट युक्त चीजें न खाएं
फ्रेंच फ्राय, आलू चिप्स, ताजा दूध, चटनी, आइस क्रीम आदि चीजों से दूरी बनाएं। साथ ही रेड मीट भी न खाएं।
चॉकलेट न खाएं
चॉकलेट में कैफीन और फैट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके लिए एसिड रिफ्लक्स के मरीजों को चॉकलेट से परहेज करना चाहिए।
क्या खाएं
एसिड रिफ्लक्स की समस्या से निजात पाने के लिए सौंफ, पपीता, अजवाइन, दही, छाछ आदि चीजों का सेवन करें।

न्यूज़ क्रेडिट: navyugsandesh

Tags:    

Similar News

-->