सूखी आंखों के इलाज के लिए टिप्स जाने
महिलाओं, विशेष रूप से मेनोपॉज से गुजरने वाली महिलाओं ने देखा होगा कि उनकी आंखें शुष्क हो रही हैं
अगर आपकी आंखों में खुजली या जलन होने लगती है या फिर दर्द महसूस होता है, तो जरूरी नहीं है कि हर बार एलर्जी के कारण नहीं हो रहा हो। आंखों में असुविधा, जलन और दर्दनाक स्थिति आपकी थायरॉयड ग्लैंड की समस्याओं का संकेत भी हो सकता है। सूखी आंखें को थायराइड विकार के पहले संकेत के रूप में देखा जाता है। इसलिए अगर आपकी आंखे ड्राई हो रही हैं और उनमें दर्द हो रहा है तो इसकी जांच करवाना जरूरी है, ताकि पता लगाया जा सके कि कहीं यह थायराइड का संकेत तो नहीं।
क्या थायराइड के कारण सूखी आंखें की समस्या हो सकती है?
जी हां, ऐसा बिल्कुल हो सकता है। हाइपरथायरायडिज्म शरीर में कई प्रणालियों को प्रभावित कर सकता है, जिसमें आंखें भी शामिल हैं। सूखी आंखों के साथ-साथ थायराइड से आंखों में खुजली या जलन हो सकती है, किरकिरापन और दर्द महसूस हो सकता है। एक तरह से यह थायराइड रोग के पहले लक्षणों के रूप में चेतावनी देते हैं कि ऐसा हो सकता है।
क्या थाइराइड में आंखों की समस्या और सूखी आंखों की समस्या एक है?
महिलाओं, विशेष रूप से मेनोपॉज से गुजरने वाली महिलाओं ने देखा होगा कि उनकी आंखें शुष्क हो रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि थायराइड के दौरान होने वाले नेत्र रोग एक ऑटोइम्यून बीमारी है, जो थायराइड रिसेप्टर्स के खिलाफ ऑटोएंटिबॉडी द्वारा ऑर्बिटल फाइब्रोब्लास्ट की सक्रियता है। यह एक गंभीर आंख की समस्या है क्योंकि थायरॉयड नेत्र रोग अंधापन का कारण भी बन सकता है। थायराइड नेत्र रोग का मूल्यांकन एक एंडोक्रिनोलॉजिस्ट और एक नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा किया जाना चाहिए। अगर ड्राई आई की समस्या बनी रहती है, तो आपको नेत्र रोग विशेषज्ञ से मिलने और थायराइड टेस्ट कराने की जरूरत है।
ड्राई आईज के संभावित कारण
सूखी आंखों का सबसे आम कारण उम्र का बढ़ना होता है। जब आपकी उम्र बढ़ती है और आप मेनोपॉज की अवस्था में पहुंचती हैं तो ड्राई आईज की समस्या आम हो जाती है। हालांति, इस दौरान कुछ चिकित्सीय स्थितियां भी होती हैं, जैसे कि-
-एलर्जी
-थाइराइड
-सजोग्रेन सिंड्रोम
-रुमेटीइड गठिया
ये सभी आपकी आंखों को शुष्क बना सकते हैं, और इसी तरह विटामिन ए और विटामिन डी की कमी भी इसका एक कारण हो सकते हैं। ड्राई आईज से बचने के लिए हमेशा पौष्टिक आहार लें।
सूखी आंखों के इलाज के लिए टिप्स-
-धूप का चश्मा या अन्य सुरक्षात्मक आईवियर पहनें।
-अपने कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रीन से आंखों को आराम दें।
-धूम्रपान और धुएं के आसपास रहने से बचें।
-यदि आप पहले से पानी नहीं पी रहे हैं तो पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
-एयर कंडीशनर या पंखे की सीधी हवा से बचें।
-विशेष रूप से स्क्रीन देखते समय या किताबें पढ़ते समय बार-बार पलकें झपकाएं।
हम हमेशा सुनते हैं कि रोना नहीं चाहिए, लेकिन आपकी आंखों से पर्याप्त आंसू आने चाहिए। ऐसा नहीं होने पर अंत में आंखों में दर्द और कभी-कभी धुंधली दृष्टि की समस्या हो सकती है।