जानिए अरबी के पत्तों का सेवन करने से सेहत को होने वाले लाभ

अरबी के पत्तों से बनने वाली सब्जी और पकौड़ियों का तो कोई जवाब ही नहीं, हर किसी को इसका स्वाद भाता है।

Update: 2022-08-11 11:54 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।    अरबी के पत्तों से बनने वाली सब्जी और पकौड़ियों का तो कोई जवाब ही नहीं, हर किसी को इसका स्वाद भाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं स्वाद में लाजवाब ये पत्ते सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार इन पत्तों के सेवन से कई सेहत संबंधी समस्याओं का इलाज किया जा सकता है। तो आइए जानें अरबी के पत्तों में छिपे इन गुणों और उनसे होने वाले फायदों के बारे मे।

अरबी के पत्तों का सेवन करने से सेहत को होने वाले लाभ
- अरबी के पत्ते हमारी आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं, इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसकी वजह है इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन, जो शरीर में विटामिन ए के रूप में बदल जाता है। जिससे आंखों की प्रॉब्लम्स दूर रहती है।
- अरबी के पत्तों का सेवन करने से शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कम किया जा सकता है। रिसर्च में पाया गया कि अरबी के सूखे पत्ते से बना पाउडर लिपिड प्रोफाइल को सही कर सकता है।
- अरबी का पत्ता देखने में बिल्कुल हार्ट शेप का होता है और इसके सेवन से आपका हार्ट भी हेल्दी रहता है। इसमें मौजूद फाइबर की मात्रा हृदय से जुड़ी बीमारियों की संभावनाओं को कम करता है।
- एनीमिया एक ऐसी बीमारी है, जो शरीर में आयरन की कमी की वजह से होती है। तो इसके लिए आपको अरबी के पत्तों का सेवन करना चाहिए क्योंकि इसमें आयरन की मात्रा होती है।
- अरबी के पत्तों के सेवन से ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखा जा सकता है।
- जैसा कि ऊपर बताया गया कि इसमें फाइबर की मात्रा होती है, तो इससे आपका पाचन तंत्र भी चुस्त-दुरुस्त रहता है।
- अरबी के पत्ते वजन घटाने में भी मददगार हैं।
- बीटा कैरोटीन और विटामिन ए की मात्रा मौजूद होने की वजह से अरबी के पत्ते त्वचा और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं।
Tags:    

Similar News

-->