जानिए जम्मू में स्थित खूबसूरत और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में....

भारत के उत्तर में जम्मू कश्मीर है। कश्मीर को उसकी खूबसूरत वादियों और धरती के स्वर्ग के तौर पर जाना जाता है

Update: 2022-03-23 04:18 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भारत के उत्तर में जम्मू कश्मीर है। कश्मीर को उसकी खूबसूरत वादियों और धरती के स्वर्ग के तौर पर जाना जाता है, तो वहीं जम्मू माता वैष्णो देवी मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। हर साल लाखों भक्त जम्मू माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि वैष्णो देवी के अलावा जम्मू में घूमने के लिए कई और पर्यटन स्थल भी हैं। जम्मू कश्मीर जाने के लिए जम्मू तवी में केंद्र शासित राज्य का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक है। हरियाली, पहाड़ी इलाके, जंगल और नदियों के बीच स्थित जम्मू सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। हालांकि लोग जम्मू जाते हैं तो यहां से वैष्णो देवी के दर्शन के लिए त्रिकुटा की पहाड़ियों की चढ़ाई करते हैं, जहां स्थित गुफा में माता का दरबार है। यहां कि अद्भुत गुफा देख कर ही लोग इस पवित्र स्थल पर हर साल जाना चाहते हैं। लेकिन इस बार अगर आप जम्मू जाएं तो यहां के कई और दार्शनिक स्थलों को जरूर घूमें। जम्मू में स्थित खूबसूरत और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में जानिए।

अमर महल पैलेस
जम्मू में अमर महल पैलेस स्थित है जो पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र रहता है। इसका निर्माण 19वीं शताब्दी में कराया गया था। यह महल डोगरा साम्राज्य के राजा अमर सिंह का था, जो लाल बलुआ पत्थरों से तैयार किया गया है। इस महल को अब संग्रहालय में बदल दिया गया। इस संग्रहालय में 25 हजार से ज्यादा प्राचीन किताबें हैं। यहां म्यूजियम और कला संग्रह भी मौजूद हैं।
मांडा चिड़ियाघर
अगर परिवार के साथ जम्मू जा रहे हैं तो यहां स्थित मांडा चिड़ियाघर जाना बेहतर विकल्प होगा। बच्चों को यह जगह बहुत पसंद आएगी। मांडा चिड़ियाघर को मांडा डियर पार्क भी कहते हैं। यहां कई सारे जानवर हैं , जिन्हें देखने के लिए बच्चे ही नहीं बड़े भी उत्साहित रहते हैं।
बाहु फोर्ट
जम्मू तवी में ही बाहु फोर्ट स्थित है। इस खूबसूरत पर्यटन स्थल को 19वीं शताब्दी में डोगरा साम्राज्य के राजा ने बनवाया था। बाहु किले में माता काली का मंदिर स्थित है, जिसे स्थानीय लोग 'बावे वाली माता' मंदिर के नाम से पुकारते हैं।
बाग ए बहु
जम्मू तवी में स्थित नदी के किनारे बहुत ही खूबसूरत बाग है, जिसे देखने के लिए हजारों सैलानी आते हैं। आस पास के लोग यहां घूमना पसंद करते हैं। पिकनिक के लिए यह जगह बेहतर विकल्प है।
डोगरा आर्ट म्यूजियम
जम्मू में ही स्थित डोगरा आर्ट म्यूजियम में ऐतिहासिक, पौराणिक और सांस्कृतिक महत्व से संबंधित 7500 महत्वपूर्ण कलाकृतियां हैं। हालांकि जगह की कमी के कारण महज 2500 कलाकृतियों को ही डिस्प्ले किया जाता है। लगभग 5000 कलाकृतियों को आजतक डिस्प्ले नहीं किया जा सका है।
Tags:    

Similar News

-->