जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पिछले कुछ समय में बालों को बालों में हेयर ब्लीचिंग, हेयर हाईलाइटिंग और हेयर कलरिंग का ट्रेंड काफी बढ़ गया है. लोग अपने काले बालों को ब्राउन, बरगंडी और तरह- तरह के कलर कराना पसंद करते हैं. इन चीजों को कराने से पहले हेयर एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. ये आपको सही सुझाव देते है. कई बार लोग फैशन के चक्कर में आकर कोई भी रंग करा लेते हैं जो उन पर बिल्कुल भी फबता नहीं है.

आप अपने बालों के टेक्सचर को देखते हुए कलर कराएं. वरना आपको ये रंग अच्छा नहीं लगेगा और इसे हटाना भी जल्दी आसान नहीं होता है. बालों को ब्लीच कराने से पहले और बाद में कई बातों का खयाल रखना होता है. आइए बिना देर किए जानते हैं इन टिप्स के बारे में.
ब्लीच कराने से पहले फॉलो करें ये टिप्स
स्टाइलिंग टूल्स का कम इस्तेमाल करें – अगर आपके बाल डैमेज या अधिक स्पिलट एंड्स हैं तो बार-बार स्टाइलिंग करने से बचना चाहिए. इन चीजों का अधिक इस्तेमाल करना बालों के लिए नुकसानदायक होता है.
हेयर स्टाइलिस्ट से अपॉइंटमेंट लें – अपने बालों को हमेशा हेयर स्टाइलिस्ट से ब्लीच कराएं. वे इस काम में पेशेवर होते हैं. उन्हें पता होता है कि कितनी मात्रा में केमिकल का इस्तेमाल करना है ताकि बालों को नुकसान नहीं पहुंचेगा.
हेयर मास्क का अधिक इस्तेमाल न करें – बालों में हेयर मास्क, शैंपू और कंडीशनर का अधिक इस्तेमाल न करें. अगर आपके बाल रूखे हैं तो इन चीजों का इस्तेमाल करना जरूरी है. घरेलू हेयर मास्क आपकी बालों की प्रॉब्लम्स को दूर करने में मदद करता है.
अधिक क्लींज करने से बचें – अपने बालों को जरूरत से ज्यादा धोने से बचें. क्योंकि ऐसा करने से स्कैल्प में मौजूद नेचुरल ऑयल कम हो जाता है. बालों को बिना धोएं ब्लीच कराएं. ये टिप बालों के लिए बहुत फायदेमंद है.
ब्लीच कराने के बाद इन बातों का रखें ध्यान
स्पिलट एंड्स को अलविदा कहें – जब आप अपने बालों को डाई कर लें, तो अपने हेयर स्टाइलिस्ट से स्प्लिट एंड्स से छुटकारा पाने में मदद करने के लिए कहें क्योंकि इससे बाद में परेशानी हो सकती हैं.
डाई करने के बाद बालों को न धोएं – बालों को कलर या डाई कराने के बाद कम से कम 3 दिन तक न धोएं. इस दौरान डाई बालों में अच्छे से सेट हो जाएगा.
सही प्रोडक्ट चुनें – ब्लीच कराने के बाद सही प्रोडक्ट्स को चुनने के लिए लेबल को जरूर पढ़ें. अपने रेगुलर शैंपू का इस्तेमाल न करें. बालों को ब्लीच कराने के बाद अलग फॉर्मूलेटेंड शैंपू का इस्तेमाल करना होता है, जिसके बारे में सही सुझाव हेयर स्टाइलिस्ट से ले सकते हैं.
स्टाइलिंग फॉर्मूला – बालों को स्टाइल करने के लिए जेल, क्रीम और सीरम का इस्तेमाल कर सकते हैं.
बाल धोना – बालों को हमेशा ठंडा पानी से धोएं. इन्हें गर्म या गुनगुने पानी से नहीं धोना चाहिए.
ब्रश और नरिश करें – बालों में रोजाना कंघी करें ताकि आपको बाल उलझे नहीं. इसके अलावा बालों में अच्छे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें ताकि बाल मॉश्चराइज और चमकदार रहें. ऐसे करने से झड़ते बालों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.


Tags: