Jharkhand News: 45 साल की महिला के साथ बर्बरता

Update: 2024-09-01 06:09 GMT
Jharkhand News: झारखंड के बोकारो में एक 45 साल की महिला के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं गईं। एक 38 साल के शख्स ने महिला के साथ रेप करने का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर उसने उसे आग के हवाले कर दिया। यह शुक्रवार देर शाम की घटना है। उस समय महिला अपने किराए के घर में अकेली थी। दुष्कर्म के प्रयास के बाद अगलगी की घटना के बाद महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है। रांची स्थित रिम्स में महिला को रेफर किया गया है। यह गोमिया थाना क्षेत्र की घटना है पीड़िता के बेटे ने शिकायत में बताया कि घटना वाले दिन भी आरोपी उसके घर आया था। फिर उसने दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
ऐसे में महिला ने विरोध किया। तब आरोपी ने आग लगा दिया। हालांकि घटना के बाद आरोपी वहीं रहा। बाद में ग्रामीण जुटे व फिर पुलिस पहुंची। घटना के बाद महिला को रात में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमिया ले जाया गया। फिर यहां से सदर अस्पताल बोकारो ले जाया गया। मध्य रात्रि के बाद रांची स्थित रिम्स रेफर किया गया। घटना को लेकर महिला के परिजनों ने पुलिस ने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। गोमिया थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता ने बताया कि पीड़ित महिला के बेटे के द्वारा मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में और भी जांच-पड़ताल कर रही है।
Tags:    

Similar News

-->