Jaggery tea: कई तरह से फायदेमंद रहता है इसका सेवन

Update: 2025-09-26 07:29 GMT
Jaggery tea: फिलहाल हम बात कर रहे हैं गुड़ से बनने वाली चाय की। यह स्वाद में तो लाजवाब होगी ही, साथ ही आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद रहेगी। इसके आपको भरपूर एनर्जी मिलेगी। जो भी इसे एक बार पी लेगा वह इस पर मोहित हुए बिना नहीं रह पाएगा। तारीफों के साथ वह फिर से इसकी मांग करेगा। इसे बनाना जरा भी मुश्किल नहीं है। अगर आपने अभी तक इसका मजा नहीं लिया है तो अब और देर नहीं करें।
सामग्री (Ingredients)
3 चम्मच बारीक गुड़
2 चम्मच चाय की पत्ती
2 इलायची
1 चम्मच सौंफ
1 कप पानी
2 कप दूध
आधा चम्मच कालीमिर्च पाउडर
1 इंच अदरक
विधि (Recipe)
- सबसे पहले पैन में एक कप पानी गरम करें और उसमें इलायची, काली मिर्च, अदरक, सौंफ जैसी चीजें मिलाकर उबालें।
- यह उबलने लगे तब इसमें दूध मिलाकर फिर से उबालें।
- इसमें गुड़ डालें और अच्छी तरह मिलाएं ताकि गुड़ इसमें घुल जाए।
- अब आपकी गुड़ की चाय तैयार है।
- गुड़ डालने के बाद ज्यादा देर तक उबालने से चाय फट सकती है इसलिए इसे कम उबालें।
Tags:    

Similar News