International Yoga Day 2025: सिटिंग जॉब के कारण योग करने का समय नहीं मिलता तो कुर्सी पर बैठकर करें ये आसन
International Yoga Day 2025: कामकाजी लोग लंबे समय तक कंप्यूटर के सामने बैठते हैं, जिससे न केवल शरीर में अकड़न होती है, बल्कि तनाव और वजन भी बढ़ता है। ऐसे में "चेयर योग" यानी कुर्सी पर बैठकर किए जाने वाले योगासन एक बेहतरीन उपाय है। International Yoga Day 2025 के खास मौके पर आइए जानते हैं कुछ आसान, समय के हिसाब से संवेदनशील योगासन जिन्हें आप ऑफिस में, बिना उठे, कुर्सी पर बैठे-बैठे कर सकते हैं।
कुर्सी पर किए जा सकने वाले आसान योगासन:
नेक रोल:
रीढ़ को सीधा रखें. सिर को धीरे-धीरे दाईं ओर झुकाएं, फिर घुमाते हुए आगे और बाईं ओर ले जाएं. पूरे सिर को एक गोल चक्र में घुमाएं. दोनों दिशा में 4-5 बार करें|
फायदा– गर्दन की जकड़न दूर होती है, कंधे रिलैक्स होते हैं.
सीटेड स्पाइनल ट्विस्ट:
कुर्सी पर सीधे बैठें, पैरों को जमीन पर टिकाएं. दाहिने हाथ को कुर्सी की पीठ पर रखें, और बाएं हाथ को दाहिने घुटने पर. धीरे-धीरे शरीर को दाईं ओर मोड़ें, गर्दन भी घुमाएं. 30 सेकंड रुकें, फिर दूसरी तरफ दोहराएं|
फायदा– रीढ़ की लचीलापन बढ़ती है, कमर का तनाव कम होता है|
सीटेड कैट-काउ पोज:
कुर्सी पर बैठें, हाथ जांघों पर रखें. साँस लेते हुए छाती बाहर निकालें, सिर ऊपर (Cow Pose). साँस छोड़ते हुए पीठ को गोल करें, ठुड्डी छाती की ओर (Cat Pose). 5–10 बार दोहराएं|
फायदा– पीठ की अकड़न कम होती है, स्पाइन में ऊर्जा आती है|
फॉरवर्ड बेंड ऑन चेयर:
सीधे बैठें, दोनों पैर जमीन पर टिके हों. धीरे-धीरे कमर से झुकते हुए हाथों को नीचे जमीन की ओर ले जाएं. सिर और गर्दन को ढीला छोड़ें. कुछ सेकंड रहें, फिर धीरे-धीरे उठें|
फायदा– पीठ, कंधों और हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आता है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है|
एंकल रोटेशन और टोज़ स्ट्रेच:
एक पैर को उठाकर एंकल को गोल घुमाएं – दोनों दिशा में 5–5 बार. फिर पंजों को आगे-पीछे स्ट्रेच करें. दोनों पैरों से करें|
फायदा– पैरों की सुन्नता और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार|
हर घंटे में 1-2 मिनट के लिए उठकर स्ट्रेचिंग जरूर करें.
कंप्यूटर स्क्रीन से हर 20 मिनट में 20 सेकंड दूर देखना आंखों के लिए जरूरी है|
अपनी कुर्सी और बैठने के तरीके को एर्गोनॉमिक रूप से ठीक करें|