चावल की जगह इस बार बनाए कश्मीरी काजू पुलाव,जाने रेसिपी

Update: 2023-06-25 16:20 GMT
आवश्यक सामग्री
बासमती चावल - 1 कप
काजू, बादाम - जरूरत अनुसार (भुने हुए)
लौंग - 3
दालचीनी - 1 इंच टुकड़ा
हरी इलायची - 2 से 3
तेज पत्ता - 1
कश्मीरी लाल मिर्च - 1/4 छोटा चम्मच
चीनी - 1 छोटा चम्मच
केसर - 2-4 धागे
नमक - स्वाद अनुसार
घी - जरूरत अनुसार
पानी - 2 कप
बनाने की विधि
- सबसे पहले चावल को साफ करके धोएं और 30 मिनट तक भिगोकर रखें।
- पैन में मीडियम आंच पर घी गर्म करके तेज पत्ता, लौंग, दालचीनी, इलायची, काजू और बादाम भूनें।
- अब इसमें कश्मीरी लाल मिर्च, चीनी, केसर और नमक मिलाएं।
- मसाले को 1 मिनट तक लगातार चलाते हुए पकाएं।
- अब इसमें भीगे चावल डालकर 1 से 2 मिनट तक फ्राई करें।
- चावल में पानी डालें और पैन को ढककर 10 से 12 मिनट तक पकने दें।
- लीजिए आपके कश्मीरी पुलाव बनकर तैयार है।
- इसे सर्विंग प्लेट में डालकर धनिया, रायता के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
Tags:    

Similar News

-->