मजेदार स्वाद देंगे इंस्टेंट ब्रेड दही वडे, जानें बनाने का तरीका, रेसिपी
लाइफ स्टाइल : इस दौरान हर कोई अपनी कुकिंग स्किल्स को दिखाने और निखारने में लगा हुआ है. इसके लिए हर कोई अपने किचन में कुछ नया बनाना चाहता है। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए इंस्टेंट ब्रेड दही बड़े बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इस रेसिपी के बारे में.
आवश्यक सामग्री
- 10 पीस ब्रेड के टुकड़े
- 250 ग्राम दही
- तलने के लिए तेल)
- पुदीना, कटा हुआ
- एक चुटकी जीरा पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच अनार के दाने
- नमक और काली मिर्च स्वादानुसार
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
बनाने की विधि
इंस्टेंट ब्रेड दही वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड के किनारों से भूरे टुकड़े काट कर हटा दीजिये. - अब ब्रेड को थोड़े से पानी में भिगोकर तुरंत निचोड़ लें.
- अब इस ब्रेड के टुकड़े के साथ मैश किए हुए पनीर को अच्छी तरह मिला लें. - अब मिश्रण में लाल मिर्च, नमक और अमचूर पाउडर डालकर मिला लें. जब सारी सामग्री अच्छे से मिक्स हो जाए तो इसमें से थोड़ी सी सामग्री हाथ में लें और इसे गोलाकार आकार दें। - इसके बाद इसे अपनी हथेली से हल्के से दबाएं और थोड़ा चपटा कर लें.
- अब पैन को गैस पर रखें. पैन में तेल डाल कर गरम कीजिये. - अब चपटी बॉल्स को गर्म तेल में डालें और डीप फ्राई करें. - इसके बाद इन्हें तेल से निकाल लें और ठंडा होने दें. एक बार इसे भी निचोड़ लें.
- दही को किसी बर्तन में चम्मच या मिक्सर से चलाते हुए अच्छी तरह फेंट लें. - इसमें लाल मिर्च पाउडर, नमक और भुना जीरा पाउडर डालकर हल्का सा मिला लें.
- अब तैयार वड़े के ऊपर दही डालें और जीरा पाउडर, पुदीना और अनारदाना से गार्निश करें. आप ऊपर से मीठी सोंठ भी डाल सकते हैं. अब आपकी इंस्टेंट ब्रेड दही वड़ा तैयार है.