Indori Poha Recipe: घर बैठे लें चटपटा इंदौरी पोहा का आनंद, नोट कर लें रेसिपी
Indori Poha Recipe: सुबह के नाश्ते में या शाम की हल्की भूख को शांत करने के लिए कुछ हल्का खाने का मन करता है. ऐसे में सबसे पहला ख्याल पोहा का ही मन में आता है. पोहा को आजकल हर घर में पसंद किया जाता है. इस डिश की खासियत है कि यह बेस्ट स्वाद के साथ-साथ झटपट बन भी जाता है. आज आपको चटपटा इंदौरी पोहा बनाने की रेसिपी बताते हैं. इस पोहे का स्वाद थोड़ा चटपटा होने की वजह से यह हर किसी को पसंद आता है. आप भी इसे एक बार जरूर ट्राई करके देखें. तो फिर देरी किस बात की है. चलिए आपको इसकी मिनटों में बनने वाली रेसिपी बताते हैं|
इंदौरी पोहा बनाने के लिए सामग्री:
पोहा – 2 कप
हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी)
सौंफ – 1 चम्मच
राई – 1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/4 चम्मच
तेल – 2 चम्मच
शक्कर – 2-3 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
हरी धनिया
प्याज – 1/2 कप (बारीक कटा)
चटपटी इंदौरी सेव
मसाला बूंदी
जीरावन मसाला
नींबू
इंदौरी पोहा बनाने का तरीका:
इंदौरी पोहा बनाने के लिए पहले पोहे को हल्के हाथों से अच्छी तरह धोकर रख लें.
अब इसे पानी से निकालकर थोड़ी देर के लिए रख दें.
इसमें अब आप हल्दी पाउडर, शक्कर और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
फिर धीमी आंच पर मोटे तले वाली कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें पहले राई तड़का लें.
इसके बाद इसमें कटी हरी मिर्च और सौंफ डालकर चलाएं.
फिर इसमें पोहा मिला कर आंच धीमी कर दें.
अब आप एक बड़े भगोने में पानी उबलने के लिए गैस पर चढ़ा दें.
फिर आप उस उबलते हुए पानी में ऊपर पोहे की कड़ाही रखकर इसे भाप में पकने दें.
सारी सामग्री मिलकर पोहे का एक जैसा रंग दिखाई देने लगे और पोहे अच्छे से पक जाएं तो उसे हल्के हाथों से चला कर और गैस बंद कर दें.
इसके ऊपर आप हरा धनिया डालकर कड़ाही को भाप वाले बर्तन पर ही रहने दें.
अब आप गरमा गरम पोहा को प्लेट में डालकर ऊपर से सेव, बूंदी, जीरावन, कटे प्याज और नींबू डालकर सर्व कर सकते हैं|